Author: Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
Jaunpur News:रामपुर बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार देने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के बरसठी तिराहे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को म टक्कर मार देने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उठकर उसे भदोही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे बोलोरों से सवार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि धीरज वर्मा पुत्र नंदलाल वर्मा निवासी महेवा थाना नेवढ़िया…
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्रा रिपोर्ट–निशांत सिंह जौनपुर।अयोध्या में सोमवार को होने वाली भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर राम-जानकी मठ तिलौरा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राम-जानकी मठ के भक्तों, विश्व हिन्दू परिषद के मछलीशहर प्रखंड के कार्यकर्ताओं तथा भाजपा के मंडल मीरगंज के पदाधिकारियों ने सहभाग किया। शोभायात्रा में रथ पर छोटे-छोटे बच्चों को राम लक्ष्मण और गुरु वशिष्ठ के रुप में बैठाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ राम-जानकी मठ तिलौरा के मठाधीश रवीन्द्र जी महाराज ने भगवान राम की आरती उतारकर शंखनाद से किया। श्री राम का जयकारा…
तेज रफ्तार का कहर: स्कार्पियो ने मां बेटे को कुचला, मौत:सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जापटापुर बाजार में तेज रफ्तार से जौनपुर शहर की तरफ जा रही स्कार्पियो ने एक मां बेटे को कुचलते हुए घसीट दिया । जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका पाकर स्कॉर्पियो फरार हो गई। हादसे को लेकर बाजार वासियो में काफ़ी आक्रोश है जानकारी के अनुसार जौनपुर शाहगंज मार्ग पर जापटापुर बाजार में राधेश्याम जयसवाल की पुत्री 45 वर्षीय…
जौनपुर के इस लाल की आवाज अयोध्या में गूंजेगी,संस्कृत मंत्रालय का अयोध्या में रामभजन गाने के लिए बुलावा जौनपुर। मछलीशहर शहर ब्लाक के घोरहा, जमालपुर गांव में जन्में मनोज यादव को संस्कृत मंत्रालय ने अयोध्या में रामभजन गाने के लिए आमंत्रित किया है। आमन्त्रण लेटर भी आ गया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मनोज इस समय लखनऊ नगर निगम के चौक क्षेत्र में जोन 6 के जोनल अधिकारी है । वे गाने में बचपन से ही रुचि रखते थे। @इस समय वे कुल पांच भजन गा चुके है जिसमें पहला गीत छठी मैया के लिए गाया दूसरा,मेरे राम…
जौनपुर पुलिस व गौ तस्कर में मुठभेड़,दो गौतस्कर घायल, गिरफ्तार जौनपुर ।थाना गौराबादशाहपुर,केराकत व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम के साथ गोवंशीय पशु को तस्करी हेतु ले लाते समय हुई मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त/गो-तस्कर तहजीब व आशीष राय घायल व गिरफ्तार, कब्जे से एक पीकप , 04 राशि गोवंशीय पशु , दो देशी तमंचा मय दो खोखा, दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद- डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी…
Jaunpur News:मोहित जायसवाल एडवोकेट का शपथ आयुक्त पद पर चयन,समर्थकों में खुशी की लहर जौनपुर। सिविल कोर्ट जौनपुर में माननीय जिला जज द्वारा शपथ आयुक्त के रिक्त पद पर मोहित जायसवाल एडवोकेट का चयन किया गया, चयनित खबर पा कर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, श्री जायसवाल जी ने बताया की कार्य और पद का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन किया जायेगा।
उजाला ने उत्तीर्ण की जे आर एफ परीक्षा,बधाई देने वालो का लगा ताता जौनपुर।मुफ्तीगंज क्षेत्र के मीरपुर देवकली गांव निवासी अतुल कुमार उर्फ गुड्डू यादव की पुत्री उजाला यादव ने प्रथम प्रयास में जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वर्ष 2023 में इलाहाबाद विश्व विद्यालय से हिंदी विषय में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर जे आर एफ की प्रतिष्ठित परीक्षा में सम्मिलित हुई थी।आठ से दस घंटे पढ़ाई करने वाली छात्रा हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।सफलता का श्रेय परिवार एवम् गुरुजनों की प्रेरणा मानती है।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गृह…
Jaunpur News:विशाल हिंदू सेवा संगठन द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा रिपोर्ट–अमित पांडेय जौनपुर।क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से विशाल हिंदू सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक पांडे की अगुवाई में डीजे के साथ निकली गई भव्य शोभा यात्रा जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह शोभा यात्रा हमारे पैतृक निवास स्थान से भगवान श्री रामचंद्र जी का पूजन कर शोभायात्रा की शुरुआत की गई यह शोभायात्रा चौकिया धाम माता के दरबार में समापन किया गया। जहां पूरे देश में आज भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर गांव गली मोहल्ला देश प्रदेश में उत्साह है वही हमारे द्वारा यह…
Jaunpur News:मां वैष्णो इंटरप्राइजेज सिक्योरिटी सर्विस का होगा भव्य उद्घाटन रिपोर्ट–अमित पांडेय सुजानगंज,जौनपुर।क्षेत्र के बखोपुर में अजय शंकर दुबे अज्जू भैया भाजपा नेता द्वारा मां वैष्णो इंटरप्राइजेज सिक्योरिटी सर्विस का भव्य उद्घाटन दिनांक 27 जनवरी 2024 दिन शनिवार को समय दोपहर 1:00 बजे किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इंटरप्राइजेज के प्रोपरइटर महावीर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गार्डन गनमैन, बाउंसर, राइफलमैन को हमारी सिक्योरिटी सर्विस द्वारा इच्छुक लोगों को उपलब्ध कराएगी वही अरुण शर्मा ने भी जानकारी देते हुए बताया कि सुजानगंज, मछलीशहर और जौनपुर में मां वैष्णो इंटरप्राइजेज सिक्योरिटी सर्विस ऑफिस डाला जाएगा तथा सभी से अनुरोध…
जौनपुर जिले के विकास का हुआ बिहार राज्य में प्रवक्ता पद पर चयन,परिवार में खुशी की लहर रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- क्षेत्र के ग्राम बीबनमऊ ,पुरानी बाजार जलालपुर सई नदी के समीप के रहने वाले विकास कुमार गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता का बिहार लोकसभा आयोग द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (बीपीएससी टीआरई 2.0) में उनका चयन कक्षा 6 से 8 में गणित एवं विज्ञान की विद्यालय अध्यापक में एवं दूसरा चयन इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के लिए प्रवक्ता के रूप में बिहार के गया जिले में हुआ है ।इनका एक साथ दो दो परीक्षाओं में चयन होना बड़े…
