Author: Girdhari Pandey

Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।

Up

Jaunpur:पुलिस महिला और बच्चियों की सुरक्षा के लिए है तत्पर सहयोग करे –एसपी मोहम्मद अरसद जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 4 के तहत बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से लगभग 70 बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा से मिलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को महिलाओं/बच्चियों के लिये चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं आदि की जानकारी दी गयी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों के रोकथाम व त्वरित सहायता के लिये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों…

Read More
Up

Jaunpur:विधायक ने भूमि पूजन करके 10.94 करोड़ की लागत की सड़क का किया शिलान्यास मोहम्मद अरसद जौनपुर।शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित लोनियापट्टी से वाया बिशुनपुर, पटैला-पट्टीनरेंद्रपुर के नव निर्माण मार्ग का शिलान्यास विधि- विधान से आचार्य नरेंद्र त्रिपाठी (बंधु) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना करके किया।विधायक ने क्षेत्र वासियों को 10.94 रुपए करोड़ की लागत से 11 किमी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सौगात दी।उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सड़क ऑस्ट्रेलिया की फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) योजना से निर्मित हो रही है। उन्होंने कहा…

Read More
Up

Jaunpur:एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण मोहम्मद अरसद जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस लाइन जौनपुर परेड ग्राउंड पर शुक्रवार के परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, मेस, यातायात कार्यालय, डायल-112 इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Read More
Up

Jaunpur:हिंदुस्तान मोटर्स ई रिक्शा एजेंसी का हुआ भव्य शुभारंभ, भाजपा नेता राम लखन मौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन रिपोर्ट-हाफिज नियामत मछलीशहर (जौनपुर): स्थानीय तहसील क्षेत्र कस्बा मौर्य नगर आरडी मेमोरियल के समीप आज हिंदुस्तान मोटर्स ई रिक्शा एजेंसी शोरूम का उद्घाटन समारोह था उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता राम लखन मौर्य ने फीता काट कर हिंदुस्तान मोटर्स ई रिक्शा एजेंसी का शुभारंभ किया।बात करते हुए प्रोपाइटर नूर मोहम्मद ने बताया कि हमारे यहां पर सबसे बढ़िया ई रिक्शा उपलब्ध है जिसकी खासियत ट्रिपल चेचिस , मोबाइल स्टैंड, मोबाइल चार्जिंग, मोटर कंट्रोलर और बैटरी हाई क्वालिटी के साथ साथ सर्विस…

Read More
Up

Jaunpur:मां वैष्णवी दुर्गा पूजा पंडाल में हुई 251 दीपों की आरती, महिलाओं ने पंडाल में स्थापित किया 101 कलश- रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। कस्बे के सिनेमा गली में स्थित मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तों ने स्कंद माता का भव्य दर्शन पूजन अर्चन किया। आरती के समय साइक्लोन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भरत मिलाप रोशनी कमेटी मेल महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता (पिंटू) ने मां की आंखों की पट्टी खोलकर मां की 251 दीपों से भव्य आरती की । मां की आंखों की पट्टी खोलते ही समूचा पंडाल आतिश बाजी व…

Read More
Up

Jaunpur:अंतराल दिवस पर रेहटी में संगोष्ठी का हुआ आयोजन मनोज कुमार सिंह जौनपुर।जलालपुर ब्लॉक के रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत अंतराल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अंतराल दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे फैमिली वेलफेयर काउंसलर सरिता मौर्या ने अस्पताल में आयी महिलाओ को परिवार कल्याण से सम्बंधित परिवार नियोजन का परामर्श दिया,अनचाहे गर्भ से बचाव के लिये हर तीन महीने पर लगने वाले अंतरा इंजेक्शन के बारे…

Read More
Up

Jaunpur:प्रधानपुर के रामलीला में धनुष यज्ञ का हुआ मंचन मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात्रि में धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। जिसमें श्री राम ने स्वयंबर में जाकर स्वयंबर के शर्तों के मुताबिक शिव धनुष को तोड़कर सीता जी विवाह किया। शिव धनुष टूटते ही परशुराम आ गये और क्रोधित होकर राजा जनक से पूछे की शिवधनुष को किसने तोड़ा है । राजा जनक ने सीता विवाह के स्वयंबर की बात बताई तो तो परशुराम आग बबूला हो उठे । और परशुराम तथा लक्ष्मण के बीच काफी संवाद…

Read More
Up

Jaunpur:शाहगंज में डांडिया की खनक से गूंज उठा पंडाल मोहम्मद अरसद शाहगंज (जौनपुर) नगर के श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका परिसर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। भव्य डांडिया उत्सव हुआ जिसमें काफी संख्या में युवक-युवतियों ने पहुंचकर डांडिया किया। अतिथि के रुप में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह शामिल हुए। महोत्सव में शामिल लोग रंग-बिरंगे पोशाकों से सुसज्जित डांडिया की धुन पर खुब थिरके इस अवसर पर मां दुर्गा की स्तुति वंदना के साथ-साथ डांडिया की शुरुआत हुआ। कार्यक्रम आयोजक अनुपमा अग्रहरि व धीरज पाटिल ने अतिथियों…

Read More
Up

छात्राओं की उड़ान को पंख लगा रहा अंबर फाउंडेशन-मनोकामना राय_ हर वर्ष सैकड़ों छात्राओं को IAS/PCS फ्री कोचिंग कराना लक्ष्य – वफा अब्बास_ मोहम्मद अरसद जौनपुर-अंबर फाउंडेशन व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रेरित “कलेक्टर बिटिया” का कार्यक्रम मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में गुरुवार को संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने कहा कि हर मां-बाप का यह सपना होता है उनके बच्चे आईएएस,आईपीएस, पीसीएस बनकर ना सिर्फ देश की सेवा करें बल्कि समाज में उनका व उनके परिवार वालों का नाम रौशन हो, उनके सपनों को पूरा करने के लिए अंबर फाउंडेशन…

Read More
Up

पुलिस द्वारा अधिवक्ता की गाड़ी का चालान करने पर भड़के अधिवक्ता संघ, तहसील मुख्यालय पर वकीलों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन तहसील जा रहे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की बाइक का चालान काटने का आरोप मोहम्मद अरसद जौनपुर। सीमावर्ती जनपद के फूलपुर तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया । उनका आरोप है कि संघ के अध्यक्ष लालचन्द्र यादव तहसील मुख्यालय घर से निकले । रास्ते मे अम्बारी चौराहे पर चौकी प्रभारी ने उनकी गाड़ी का चालान कर दिया । तहसील परिसर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया । तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेताया कि जब तक दारोगा माफ़ी…

Read More