Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
जौनपुर: सरपतहाँ पुलिस द्वारा हत्या करने का प्रयास में पति, पत्नी गिरफ्तार जौनपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सरपतहां के निर्देशन में आज थाना सरपतहां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 169/2023 धारा 147/323/324/307/308 भादवि0 थाना सरपतहां जनपद जौनपुर से सम्बन्धित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता 1. राजेश कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 राम आसरे शुक्ला व 2. माधुरी शुक्ला पत्नी राजेश कुमार शुक्ला निवासी नेवादा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय…
पति से विवाद कर पत्नी ने तीन बच्चों को कुंए में फेंका और घर में लगाई आग, तीनों की मौत, कुएं से दो बच्चों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी, मिर्जापुर।संत नगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव में शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो बच्चों का शव बाहर निकाले। तीसरे को कुएं से बाहर निकालने में जुटी थी। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि…
दहेज हत्या के आरोपित ससुर, पति और देवर गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के दौरान विवाहिता की कोर्ट मैरेज से हुई थी शादी खेतासराय(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलापुर मोड़ से पुलिस ने एक दहेज़ हत्या के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । आरोपित में ससुर, देवर और पति शामिल है । आवश्यक कार्यवाही के बाद उन्हें चालान न्यायालय भेज दिया । प्रभारी थानाध्यक्ष सकलदीप सिंह ने बताया कि क़रीब एक सप्ताह पूर्व टिकरी खुर्द गांव निवासी विवाहिता खुश्बू की सन्दिग्ध परिस्थिति में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई । मृतक की शादी प्रेम विवाह से…
ओडिसा के बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 288 हुई,1000 से अधिक घायल, दुर्घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…… ************************************* ओडिशा के बालासोर जिले के बहानगर में रेलगाड़ियों की दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गए. इस दुखद घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात का जायजा लिया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद राज्य में आज एक दिन के राजकीय…
जौनपुर के युवक ने वारणसी की लड़की से पहले किया प्यार फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,वीडियो किया वायरल,जानिए फिर क्या हुआ! जौनपुर। जनपद जौनपुर का एक युवक वाराणसी के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर विगत दो साल तक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक आक्रोशित हो उठा और अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। अब मामला पहुंच गया पुलिस के पास जांच पड़ताल शुरू हो गई है। मिली खबर के अनुसार युवती ने…
ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा: कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी में टक्कर 350 यात्री जख्मी, अब तक 50 की मौत ************************************* ओडिशा में ट्रेन हादसे की बड़ी खबर है. बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस 12841 की पांच बोगियां पटरी से उतरने के बाद कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. ************************************* ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. यहां बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि यात्रियों को ले जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. पीटीआई की खबर…
आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एम एस बिट्टा एक निजी कार्यक्रम में जौनपुर के बरसठी पहुंचे….. दीपक शुक्ला बरसठी बरसठी( जौनपुर ) आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन (आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष ) एम एस बिट्टा ने कहा आज भारत से आतंकवाद लगभग खत्म हो गया है। पहले जगह जगह ब्लास्ट होते थे, दिल्ली में ब्लास्ट, 26/11 का ब्लास्ट, पार्लियामेंट की घटना, दिवाली के दिनों में ब्लास्ट की घटनाएं होती थी लेकिन जबसे देश पर नरेन्द्र मोदी की सरकार में आये आतंकवाद समाप्त हो गया। उक्त बातें उन्होंने बरसठी क्षेत्र के…
ट्रक से कुचलकर दो की मौके पर ही मौत, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी रिपोर्ट-पंकज राय मुफ्तीगंज/जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार में शुक्रवार की शाम पौने सात बजे बाइक पर सवार मां बेटे की ट्रक हादसे में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी रही। बता दें कि गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत सौना मठिया गांव निवासी कुशुम देवी पत्नी विजय कुमार 42 वर्ष अपने बेटे अमन 16 वर्ष के साथ अपने मायके केराकत कोतवाली के कटहरी गांव आई थी। तीन जून को कामता के…
डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत परिजनों ने शव रखकर अस्पताल का किया घेराव डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का लगाया आरोप मौके से नवजात शिशु सहित एक महिला को अस्पताल में बंद कर डाक्टर मौके से फरार पुलिस बल को समझाने पर किसी तरह से मामला हुआ शान्त रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बे के गोमती मार्केट में भागवत चिकित्सा केंद्र में गुरुवार के दिन एक गर्भवती महिला प्रसव हेतु आई थी । जिसकी डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार के दिन मौत हो गई । परिजनों ने शव क़ो अस्पताल पर…
जनता इंटर कॉलेज बरसठी के प्रधानाचार्य के बड़े लड़के मुकेश त्रिपाठी को चन्दवक में कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या जौनपुर: जनता इंटर कॉलेज बरसठी के प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी के बड़े लड़के मुकेश त्रिपाठी को चन्दवक मे कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा दौड़ा कर गोली मार कर हत्या कर दिया गया जहां मुकेश त्रिपाठी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक मुकेश त्रिपाठी एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थे। मड़ियाहू में भी कार्य कर चुके थे दो माह पहले उनका स्थानांतरण चन्दवक एचडीएफसी बैंक में हो…
