Author: Jai Singh

मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।

Up

बक्शा पुलिस ने चोरी की साजिश रच रहे दो शातिरों को किया गिरफ्तार, कार भी बरामद जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे दो शातिर अभियुक्तों को कार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनका मंसूबा नाकाम हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतीश कुमार सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।…

Read More
Up

जलालपुर पुलिस का सराहनीय कार्य , अजय सिंह पिन्टू को जाली नोट व जाली सोने के बिस्किट के साथ किया गिरफ्तार रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- थाने की पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर काकोरी नहर पुलिया के पास हाइवे से 1- अजय सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र लाल बिहारी सिंह निवासी इजरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, 2.अरविन्द पुत्र स्व अलगू सिंह निवासी ग्राम पटईल रत्नूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के पास से तीन चूड़ी रंग पीली धातु , दो कंगन पीली धातु , ,चार बिस्कुट…

Read More
Up

रामपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर पहुँचे तीन प्रार्थना पत्र, एक का हुआ मौके पर निस्तारण जौनपुर, रामपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित तीन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों को जांच हेतु राजस्व विभाग को प्रेषित कर दिया गया। थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का…

Read More
Up

खर्चीली शादी हमें दरिद्र बनाती है,सामूहिक विवाह दहेज का समाधान—चन्दन सेठ रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु जिले भर में आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य प्रारंम्भ कर दिया गया है,इसी सिलसिले में जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की जिसमें इन्होने कहा कि दहेज पूरे हिन्दुस्तान का एक ज्वलंत मुद्दा है।जिसके खिलाफ गांव-गांव तथा हर घर-घर से आवाज उठनी चाहिए और हम सबको साथ में मिलकर जन-जन को जागरूक करने की आवश्यकता है।जिससे चारों दिशाओं से बस एक ही आवाज आये,दहेज से…

Read More

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जनरल मीटिंग संपन्न — हिंदू एकता और गौ रक्षा पर दिया गया विशेष जोर बुलढाणा, 08 अक्टूबर 2025 (बुधवार): होटल तेजल, त्रिमूर्ति चौक में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। सभा का प्रारंभ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान राव सुल्ताने द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर भुवाल सिंह के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों, सनातन धर्म की महत्ता और गौ रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सभा का संचालन श्री सुरेश सिंह बिसेन द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में सनातन…

Read More

जौनपुर: मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से बालक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़ और आगजनी जौनपुर, तेजीबाजार , 9 अक्टूबर: जिले के तेजीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरपुर बाजार में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद एक 8 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवपूजन यादव के पुत्र युग यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो…

Read More

रामपुर में संघ का शताब्दी वर्ष समारोह कल, होगा भव्य पथ संचलन व शस्त्र पूजन हृदयनारायण शिव मंगल एकेडमी से उत्तर पड़ाव तक निकलेगा पूण्य गणवेश में पथ संचलन रामपुर, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कल दिनांक 10 अक्टूबर, शुक्रवार को एक भव्य पथ संचलन का कार्यक्रम पूण्य गणवेश में आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र में स्थित हृदयनारायण शिव मंगल एकेडमी से प्रारंभ होकर उत्तर पड़ाव नहर तक जाएगा और पुनः एकेडमी परिसर में लौटकर समापन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 3 बजे निर्धारित है। इसमें बड़ी संख्या…

Read More

पूजा करते समय युवती पर चाकू से हमला, चोरों की बढ़ती हिम्मत से सहमा गांव सुरेरी (जौनपुर)। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। बुधवार की रात रामपुर निष्फी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती पर पूजा के दौरान अज्ञात चोर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रीता देवी पुत्री महेंद्र पटेल रात में अपने घर पर तुलसी के पास पूजा कर रही थी। इसी दौरान उसे पास ही स्थित केले के पेड़…

Read More

पैसे लेकर भूल गया विभाग! — पाँच महीने बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन, किसान धरने पर निशांत सिंह, बरसठी (जौनपुर)। जौनपुर जनपद के बरसठी क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर कोटिया गांव में विद्युत विभाग की कार्यशैली से आक्रोशित एक किसान को आखिरकार धरने पर बैठना पड़ा। किसान संजय कुमार सरोज पुत्र अमरनाथ ने आरोप लगाया है कि पाँच महीने पूर्व ₹26,628 का भुगतान करने के बावजूद उन्हें अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। उन्होंने गुरुवार को गोपालपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। कृषि कनेक्शन के लिए किया था आवेदन संजय कुमार सरोज ने…

Read More

जेसीज चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जौनपुर। नगर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार सुबह एक नाले में युवक का शव उतराता हुआ देखा गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन नाले के…

Read More