Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा व्रत, छठ महापर्व संपन्न रिपोर्ट-दीपक शुक्ला रामपुर — नगर पंचायत रामपुर क्षेत्र में छठ महापर्व मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और संतान सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया। छठ पूजा की परंपरा के अनुसार व्रती महिलाएं दो दिन पूर्व लौकी-भात का सेवन कर व्रत की शुरुआत करती हैं। उसके अगले…
महिला शक्ति मिशन के तहत महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में चला जनजागरूकता अभियान रामपुर। महिला शक्ति मिशन के अंतर्गत मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास एक विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबलों ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098…
उगते सूर्य को देख व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर— क्षेत्र में ब्लॉक के समीप शिव मंदिर के समीप स्थित पोखरे के किनारे छठी मैया की पूजा हर्षोल्लास के साथ मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुआ।यह पूजा संतान के सुख समृद्धि लंबी उम्र आदि के लिए किया जाता है । छठी मैया की पूजा में व्रत के दो दिन पहले महिलाएं लौकी की सब्जी भात खाती हैं और पूजा के एक दिन पहले रोटी खीर खाया जाता है। उसके बाद सोमवार को नीराजल व्रत रहकर शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य…
Jaunpur: चलते-चलते धू-धू कर जल उठी अर्टिगा कार, पांच लोग बाल-बाल बचे रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव के पास सोमवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया। चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में सवार पांच लोग, जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे, सभी मडियाहूं के चोरारी गांव के निवासी हैं। ये लोग मीरगंज थाना क्षेत्र के भीदुना गांव में दावत खाकर लौट रहे थे। जैसे ही कार गहलाई गांव के पास पहुंची, इंजन से धुआं उठता देख ड्राइवर उपेंद्र सरोज ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत…
थाना मीरगंज प्रभारी पर वायरल वीडियो को लेकर फैली गलतफहमी, सच्चाई आई सामने रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर। थाना मीरगंज प्रभारी विनोद कुमार आंचल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें वर्दी में बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठे देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने वीडियो को गलत संदर्भ में साझा करते हुए यह प्रचारित किया कि थाना प्रभारी वर्दी में थाना परिसर में रिल बना रहे हैं। जबकि जांच और जानकारी के बाद सामने आई सच्चाई पूरी तरह अलग है। दरअसल, उस दिन थाना…
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए आगे आई रामपुर पुलिस मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत सोमवार को थाना रामपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मडियाहूं गिरेंद्र सिंह तथा थाना प्रभारी रामपुर विनोद कुमार ने किया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने थाना क्षेत्र के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में जाकर महिलाओं व किशोरियों से संवाद…
रामपुर नगर पंचायत में छठ पूजा की धूम — महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि, प्रशासन और पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद रिपोर्ट-दीपक शुक्ला रामपुर (जौनपुर): नगर पंचायत रामपुर में छठ महापर्व इस वर्ष बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त तैयारियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए। सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सजे घाटों पर पहुंचीं और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य…
दसवीं की छात्रा स्वाती मिश्रा बनी एक दिन की सुरेरी थाना अध्यक्ष मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की अनूठी पहल जौनपुर, सुरेरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से सुरेरी थाना परिसर में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भदखिन निवासी एवं जे.आर.पी. इंटर कॉलेज, रामपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा स्वाती मिश्रा को एक दिन के लिए सुरेरी थाना अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने स्वाती मिश्रा का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी…
Cyclone Montha का कहर! आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, स्कूल बंद — 28 अक्टूबर को तट से टकराएगा तूफान बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान ‘मोंथा’ गंभीर रूप ले रहा है बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब Cyclone Montha का रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह तूफान 28 अक्टूबर तक “Severe Cyclonic Storm” में बदल जाएगा। इसका असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में दिखने लगा है। आसमान में घने बादल, तेज हवाएं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी…
आज की बड़ी खबरें — उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लखनऊ: करोड़ों के कर्ज से परेशान युवक ईशान गर्ग ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान, पिता बड़े व्यापारी थे, कोरोना में हुई थी मौत। अरहर दाल हुई महंगी — महाराष्ट्र में बारिश से फसल को नुकसान, लखनऊ में दाम ₹120–₹122 प्रति किलो तक पहुँचे। CM योगी ने चंदौली हादसे पर जताया दुख, मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना। RTE के तहत सत्र 2026–27 में दाखिला प्रक्रिया जल्द, अफसरों को मिली सख्त हिदायत। CM जनता दर्शन में योगी ने खुद सुनीं फरियादें, अफसरों को त्वरित कार्रवाई के…
