Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

Up

झाड़फूंक के विवाद में सोखा की हत्या, सुजानगंज पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूगंज (फत्तूपुर) में झाड़ी से मिले एक व्यक्ति के शव की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सुलझा लिया। झाड़फूंक के विवाद में हुई इस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) भी बरामद हुआ है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष…

Read More
Up

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का जौनपुर में औचक निरीक्षण — अस्पताल में सुविधाओं का लिया जायजा, जेल में महिला बंदियों से की मुलाकात जौनपुर, 25 अक्टूबर 2025 | Hind24tv डिजिटल डेस्क उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शनिवार को आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिंद के साथ जिला महिला अस्पताल, जौनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए महिला वार्ड, प्रसूति कक्ष, ओपीडी, पैथोलॉजी, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न विभागों की स्थिति का जायजा लिया। अध्यक्ष डॉ. चौहान ने अस्पताल…

Read More
Up

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने मदरसे में छात्राओं से किया संवाद छात्राओं को दी आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा जौनपुर, 25 अक्टूबर 2025 (Hind24tv वेब पोर्टल)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने आज जौनपुर जनपद के मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक और जामिया बिन्तुल हुदा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। डॉ. चौहान ने कहा कि “शिक्षित महिलाएँ समाज की रीढ़ होती हैं। यदि…

Read More
Up

छठ पूजा की तैयारी: उप जिलाधिकारी ने तालाब का निरीक्षण किया, साफ-सफाई और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश रामपुर,जौनपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत रामपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को मड़ियाहूं के उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित परंपरागत छठ घाट और तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब में गंदगी और जलभराव की समस्या देखने को मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल नगर पंचायत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तालाब की सफाई में कठिनाई देखते हुए, उप जिलाधिकारी के निर्देश पर तालाब के बगल में जेसीबी मशीन से…

Read More
Up

रामपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन रामपुर। शनिवार को रामपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान दिवस पर कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश प्रार्थना पत्र भूमि एवं राजस्व विवादों से संबंधित थे। सभी प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही संबंधित राजस्व टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। उपजिलाधिकारी नवीन…

Read More
Up

महिला शक्ति मिशन के तहत महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में चला जनजागरूकता अभियान रामपुर । महिला शक्ति मिशन के तहत शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास एक विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल मनीषा सिंह ने उपस्थित…

Read More
Up

थाने के अंदर युवक ने धारदार हथियार से गला रेत लिया, मचा हड़कंप मानिकपुर (प्रतापगढ़)। प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाने में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिरासत में रखे एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष मानिकपुर…

Read More
Up

हिस्ट्रीशीटर प्रवीन मिश्रा की मौत के 72 घंटे बाद पिता के पास से पिस्टल बरामद, गांव में पसरा सन्नाटा जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र के बर्मनियाव (भोज के पूरा) गांव में तीन दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर प्रवीन मिश्रा की रहस्यमयी मौत के बाद गांव में अब भी दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं, जबकि पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीन मिश्रा की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ…

Read More
Up

जौनपुर की बेटी सोनाली बनी यूपी महिला टी-20 टीम की कप्तान, गांव में जश्न का माहौल चंदवक (जौनपुर), 24 अक्टूबर 2025। जौनपुर जनपद के चंदवक क्षेत्र स्थित लोकापट्टी गांव की बेटी सोनाली सिंह ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनाली को उत्तर प्रदेश महिला सीनियर क्रिकेट टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। गांव की गलियों में मिठाई बांटी गई और लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। ग्रामीणों ने सोनाली के घर पहुंचकर उनके माता-पिता और परिवारजनों को…

Read More

पीएम किसान 21वीं किस्त अपडेट: दिवाली पर नहीं आया पैसा, अब नवंबर के पहले हफ्ते में मिलेगी राहत — जानिए पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत करोड़ों किसानों को दिवाली पर बड़ी उम्मीद थी कि त्योहार के मौके पर सरकार 21वीं किस्त का पैसा उनके खातों में डाल देगी। लेकिन किसानों को इस बार निराशा हाथ लगी। केंद्र सरकार ने फिलहाल यह किस्त जारी नहीं की है। अब खबरें आ रही हैं कि किसानों को अगली राहत नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में मिल सकती है। माना जा रहा है…

Read More