Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
Jaunpur News:रामपुर का ऐतिहासिक दशहरा मेला: तैयारियों का प्रशासनिक जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रामपुर का ऐतिहासिक दशहरा मेला: तैयारियों का प्रशासनिक जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रामपुर , 9 अक्टूबर। रिपोर्ट-दीपक शुक्ला नगर पंचायत रामपुर में सदियों पुरानी परंपरा को संजोए हुए ऐतिहासिक दशहरा मेला इस वर्ष 11 अक्टूबर को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जबकि 12 अक्टूबर को भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम संपन्न होगा। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी है। हर साल की तरह इस बार भी मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शकों के उमड़ने की संभावना है। मेले की विशालता और भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन…
जौनपुर: प्रेम संबंध में खौफनाक मोड़, महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर जौनपुर। जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढकहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला ने कथित प्रेम संबंधों को लेकर अपने पड़ोसी युवक पर ऐसा हमला कर दिया जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। महिला ने युवक को अपने घर बुलाकर उस पर चाकू से वार किया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में युवक के संवेदनशील अंग (प्राइवेट पार्ट) पर चोट लगने के कारण उसकी हालत…
प्रेस वार्ता कर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की दी जानकारी —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के बयालसी इण्टर कालेज के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक चलने वाले आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की आधिकारिक जानकारी दी । जिसका उद्देश्य हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी के संकल्प को जन आंदोलन बनाकर वोकल फॉर लोकल को नई गति देना है। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में…
देवानंद रजक ने संभाली बरसठी थाने की कमान, अपराध पर लगेगी लगाम – जनता से सहयोग की अपील बरसठी (जौनपुर) बरसठी थाना क्षेत्र को नया थाना प्रभारी मिल गया है। तेजतर्रार छवि और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए विख्यात देवानंद रजक ने बरसठी थाने का चार्ज संभाल लिया है। अपने पहले ही दिन उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिया कि अपराध और अव्यवस्था को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामपुर थाने में अपनी पूर्व तैनाती के दौरान देवानंद रजक ने निष्पक्ष जांच, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और आम जनता से बेहतरीन संवाद स्थापित कर एक सकारात्मक छवि बनाई थी।…
रामपुर का ऐतिहासिक दशहरा मेला 11 व 12 अक्टूबर को, सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम जौनपुर, रामपुर। जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर व धनुहाँ गांवों में लगने वाला ऐतिहासिक दशहरा मेला इस वर्ष 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि भरत मिलाप का विशाल आयोजन 12 अक्टूबर को संपन्न होगा। यह मेला सदियों पुरानी परंपरा को संजोए हुए है और क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में गिना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी मेले में हजारों श्रद्धालु और दर्शक जुटने की संभावना है। भारी भीड़ और मेले की भव्यता को देखते हुए जिला प्रशासन…
गौ-तस्करी में सिपाही गिरफ्तार, पशु तस्करों से साठगांठ के सबूत मिले, पुलिस विभाग की साख पर उठे सवाल उत्तर प्रदेश। जिले के सैयदराजा थाने से एक बड़ा और गंभीर मामला सामने आया है, जहां गौ-तस्करी और अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और कुछ अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लंबे समय से था संदेह, जांच में हुआ खुलासा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी धर्मेंद्र यादव पर पहले से ही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर नजर रखी जा…
पसेवा गांव में 100 रुपये को लेकर दोस्त ने ली दोस्त की जान शराब के विवाद में हुई हत्या, गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी केराकत (जौनपुर), 7 अक्टूबर: जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पसेवा गांव में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। शराब के मात्र 100 रुपये को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अरविंद चौहान (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से पेड़ काटने वाले मजदूर थे। मृतक-फाइल फोटो घटना…
नूरपुर के गरीब परिवार का टूटा आशियाना: कच्चा मकान ढहा, भैंस का बच्चा मरा — अब खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर जौनपुर जिले के रामपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत नूरपुर में दिल को झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। गांव के अत्यंत गरीब और मेहनतकश परिवारों में शुमार मुन्नी लाल गौतम, सुक्खू गौतम और लाल चंद्र गौतम का वर्षों पुराना कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, मकान के मलबे में दबकर मुन्नी लाल गौतम की एक भैंस…
जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक बदले गए जौनपुर, 07 अक्टूबर: कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने जिले भर के कई थानों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस तबादले की सूची में खासकर खेतासराय, शाहगंज, केराकत, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर और जफराबाद थानों के थानाध्यक्ष शामिल हैं। इसके साथ ही कई उपनिरीक्षकों की भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। खेतासराय थाने की कमान अब उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है, जबकि शाहगंज कोतवाली की जिम्मेदारी किरण कुमार को दी गई है। इन दोनों…
समाज परिवर्तन में पंच संकल्प की भूमिका अहम रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर— क्षेत्र के भाऊपुर आरडीएस कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचालन कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के पश्चात उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाहक मुरलीपाल ने कहा कि संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में पांच संकल्प के माध्यम से हमें समाज परिवर्तन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा। राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का आचरण हम सभी के जीवन में होना चाहिए, उन्होंने कहा सामाजिक समरसता के द्वारा समरस और अभेद समाज ही सशक्त भारत का…

