Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
जौनपुर।स्कूल के लिए निकले छात्र की लाश रेलवे ट्रेक पर मिली,हड़कंप रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।युवक घर से पढ़ने निकला था लेकिन उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली जिससे परिजनो मे हड़कंप मच गया।पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सराय ममरेज प्रयागराज के पतईयां निवासी राधवेन्द्र प्रताप सिंह जंघई रोड स्थित नवीन मंडी के पास बतौर किरायेदार के रूप मे रहते है।उनका पुत्र आदित्य सिहं (15)गुरूकुल पब्लिक स्कूल मे कक्षा 6 का छात्र है। सोमवार को वह अपनी बहन के साथ साईकिल से स्कूल आया लेकिन वह स्कूल के अंदर न जाकर कही चला…
मड़ियाहूं ब्लॉक पर वर्तमान प्रमुख रेखा देवी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पूर्व प्रमुख प्रत्याशी ज्योति यादव ब्लॉक में भ्रष्टाचार को लेकर एक तिहाई बीडीसी के साथ सोमवार की शाम जिलाधिकारी मनीष वर्मा के कार्यालय पहुंचकर 62 बीडीसी को तस्दीक कराना चाहा लेकिन जिलाधिकारी के नहीं रहने के कारण सभी बीडीसी यह कहते हुए घर लौट गए कि आज नहीं तो कल अब रेखा देवी नहीं ज्योति यादव बनेगी प्रमुख। मड़ियाहूं ब्लाक में कुल 106 बीडीसी चयनित है। डीएम के नहीं मिलने पर पूर्व प्रत्याशी प्रमुख ज्योति यादव के पति जय हिंद यादव ने कहा कि दूसरे…
जौनपुर:आप्रेशन के बाद महिला की मौत,परिजनों ने जमकर किया हंगामा,प्रशासन ने किया अस्पताल सीज रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र जंघई रोड स्थित धौरहरा गांव मे एक प्राईवेट अस्पताल मे आप्रेशन के बाद महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल मे जमकर हंगामा किया और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को दी ।हरकत मे आये प्रशासन ने अस्पताल को सीज कर दिया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के करौर गांव निवासी खुशी तिवारी (25) पत्नी शैलेश तिवारीकी शनिवार की रात को प्रसव पीड़ा के बाद एक प्राईवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया।रविवार को डाक्टरों ने आप्रेशन…
नीट व क्लैट परीक्षा में सफल बच्चों को किया सम्मानित एक ही विद्यालय के पांच छात्र- छात्राओं ने नीट परीक्षा में मिली सफलता सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के पांच छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेडिकल के नीट व क्लैट परीक्षा के सफलता प्राप्त कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने उन्हें सम्मानित कर सफलता की नई…
जौनपुर।अश्रुपूरित नेत्रों से थाना प्रभारी को दी विदाई, किया सम्मान,विदाई समारोह में एक वर्षों के कार्यकाल की लोगों ने की सराहना रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। थाना परिसर में रविवार को विदाई समारोह में थाना प्रभारी सदानंद राय को विदाई दी गई। पुलिस कर्मियों एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की भूरि- भूरि प्रशंसा की। इस दौरान वक्ताओं ने थाना प्रभारी सदानंद राय को एक कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी बताया। वही सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने इस मौके पर कहा कि अपने 1 वर्षों के कार्यकाल में थानाध्यक्ष ने अपराध नियंत्रण व चौराहे…
एसएसपी ने थानाध्यक्षो के कार्य क्षेत्र में किया बड़ा फ़ेरबदल,ओम नारायण बने मड़ियाहूं कोतवाल सुधीर आर्या लाइनबाजार,के.के.चौबे को खुटहन की मिली कमान 1.ओम नारायण सिंह को मड़ियाहूं इंपेक्टर बनाया गया 2.के.के.चौबे को खुटहन इंपेक्टर बनाया गया 3.अखिलेश मिश्रा को सुजानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया, 4.विजय शंकर पटेल को चन्दवक इंपेक्टर बनाया गया 5.त्रिवेणी सिंह को थानाध्यक्ष बक्शा बनाया गया 6.घनश्याम शुक्ला को सरायख्वाजा 7 शैलेन्द्र पांडेय को महराजगंज. 8.संतोष शुक्ला को एसएसआई महराजगंज 9.राजनारायण चौरसिया को पंवारा 10.रमेश कुमार को सुरेरी 11.सुधीर कुमारा आर्या को लाइनबाजारइंपेक्टर बनाया गया 12.कृष्ण कुमार सिंह को DCRB 13. सदानंद राय को शाहंगज इंपेक्टर बनाया…
जौनपुर।प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एक अवैध क्लीनिक को किया सीज तीन दिन पहले मासूम बच्चे की मौत के बाद सीएमओ ने दिया आदेश रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। क्षेत्र में डां दया शंकर की क्लीनिक पर इलाज के बाद मासूम की मौत होने के मामले में स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। शनिवार को पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने स्वास्थ टीम के साथ छापा मारा और प्राथमिक कार्रवाई के तौर पर क्लीनिक को सीज कर दिया है। इसके अलावा क्लीनिक से दवाओं को भी कब्जे में ले लिया गया है। बता दें कि मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ग्राम मोलनापुर…
जौनपुर: मुख्यमंत्री के काफिले में हुई लापरवाही के चलते दो उपनिरीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी निलंबित जौनपुर। मुख्यमंत्री के काफिले को आशीष यादव उर्फ़ मुलायम यादव पुत्र स्व0 राम अकबाल यादव निवासी ग्राम ढेमा थाना बदलापुर द्वारा काला झण्डा दिखाया गया। आशीष यादव को तत्काल पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि आशीष यादव, सर्वेश यादव उर्फ लल्ला पुत्र पंचम यादव निवासी ग्राम शेरवाँ थाना सिकरारा के साथ आया था। दोनों व्यक्ति मीडिया कवरेज के बहाने मेडिकल कालेज को कवर करने हेतु सड़क के दूसरे तरफ खड़े थे। आशीष अपने जेब में काली पन्नी रखा था, काफिला…
जौनपुर।सीएम योगी ने किया 258 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, प्रदेश में जल्द शुरु होगी मातृभूमि योजना जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पंचहटिया का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि तीव्र गति से कार्य करते हुए परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराये। मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा लैब, म्युजियम, डीमान्सट्रेशन रुम सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया गया। ओपीडी में निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री जी ने मरीजो से वार्ता करते हुए उनके बीमारी के सम्बन्ध में जानकारी…
जौनपुर।जलालपुर शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, बढ़ती है जिम्मेदारियां -डा शैलेन्द्र सिंह रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। बयालसी इंटर कालेज सभागार में प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र कुमार सिंह के संयोजकत्व में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह और नवागत शिक्षकों के परिचय समारोह का आयोजन किया गया। अवकाश ग्रहण करने पर सहायक लिपिक रामजीत यादव को अंगवस्त्र और गीता की पुस्तक देकर प्रधानाचार्य ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने हर वर्ष की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस सप्ताह समारोह के तहत पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह, विजय बहादुर सिंह, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजमणि सिंह, जगदीश सिंह, राम कृपाल सिंह, लाल…

