Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
जौनपुर।राज्य मंत्री ने पंचायत भवन का भूमि पूजन के बाद शीशीरोड का किया लोकार्पण जौनपुर।खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को टिकरी गांव में लाखो की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवन का वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन के बाद बगल गांव मैदासपट्टी गाँव में 24 लाख की लागत से बनाए गये सात सौ मीटर शीशीरोड का लोकार्पण किया। गांवो मे आयोजित चौपाल में लोगों की समस्याएं भी सुनी। राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश भर के सभी गावों में पंचायत भवन बनाया जाना शासन की प्राथमिकता में है।…
जौनपुर:पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को रिवाल्वर व कट्टा के साथ किया गिरफ्तार मनोज कुमार सिंह जलालपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षक में बीती रात्रि थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनिवास मय उपनिरीक्षक राम विलास, हेड कांस्टेबल चंदन तिवारी, कांस्टेबल आनंद सिंह ,कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल योगेश मिश्रा के साथ जलालपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश सीडी डॉन मोटरसाइकिल से बनारस की तरफ से जलालपुर की तरफ आ रहे…
जौनपुर।शिक्षा मनुष्य को मानव धर्म का कराती है बोध-अजीत पांडेय शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का सम्मान रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। शिक्षा ना सिर्फ मनुष्य को मानव धर्म का बोध कराती है बल्कि शिक्षा से सामाजिक कुरीतियों का नाश भी होता है। उक्त बातें कस्बे के स्पेक्ट्रम पिनाका इंस्टिट्यूट शिक्षा संस्थान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित शिक्षा संगोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह में संस्था के संस्थापक अजीत कुमार पांडेय ने शिक्षकों व बच्चों के बीच कहीं। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के…
जौनपुर:अजूबा इंसान 120 की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ, नही लगता चश्मा सुई में डाल लेते हैं धागा जौनपुर जनपद से 35 किमी दूर रामपुर विकास खंड के आशानन्दपुर (कठार) के एक ऐसे बुजुर्ग इंसान की कहानी बताने जा रहा हूँ जो कि क्षेत्र के लिए अजूबा है बता दे रामपुर थाना क्षेत्र के आशा नन्दपुर(कठार) निवासी बाबुनन्दन पुत्र जगदेव दो भाई एक बहन में सबसे बड़े है । बाबुनन्दन को एक पुत्री तीन पुत्र है जिसमे पुत्री प्रेमा देवी बड़ी है क्रमशः महेंद्र, सुरेंद्र, धर्मेंद्र तीन पुत्र है पूरा परिवार हरा भरा है। बेटे ने बताया पिताजी है…
जौनपुर।महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन,जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने हेतु दिया ज्ञापन मड़ियाहूं । तहसील परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में किसानों महंगाई व भ्रष्टाचार के विरुद्ध ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि सरकार आज मनमानी पर उतर आई है। महंगाई और भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। तहसील क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं इसके बावजूद आम जनता से कर…
स्मृति शेष डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम हुआ सम्पन्न जौनपुर।प्रसिद्ध साहित्यकार छायोत्तर काल के मूर्धन्य रचनाकार श्रृंगार रस के लोकप्रिय कवि साहित्यकार स्मृति शेष डॉक्टर श्रीपाल सिंह क्षेम जी का जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुक्रवार को प्रतिष्ठित होटल रिवर व्यू जौनपुर में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई सभी विशिष्ट आगंतुकों का शशि मोहन सिंह क्षेम द्वारा फुल बुकके व अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया https://youtu.be/r8SH_nj1IwI कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा द्विवेदी (सांसद राज्यसभा) द्वारा दिया गया कार्यक्रम…
जौनपुर।पंडाल में भगवान गणेश की सजाई की भव्य प्रतिमा, 51 दीपों के साथ हुई भगवान गणेश की भव्य आरती रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। कस्बे के मोहल्ला गुड़हाई में स्थित विनायक गणपति पूजा समिति के तत्वाधान में गणेश जी की भव्य प्रतिमा सजाई गई। गणेश चतुर्थी के चौथा दिन पंडाल में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज हो उठा। विद्वान पंडित पंकज मिश्रा ने बताया कि बुद्धि और ज्ञान के देवता भगवान गणेश की पूजा का यह सबसे बड़ा दिन माना जाता है। बताया कि इस दिन पूजा सही समय और मुहूर्त पर ही हो जाए तो हर…
जौनपुर। मड़ियाहूं नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 नवोदय विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन में जिले के एमएलसी बृजेश कुमार सिंह “प्रिंसू” ने किया। इस दौरान केरल से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत के रूप में प्रस्तुत किया। जिले के मड़ियाहू नवोदय विद्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय संकुल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में अमेठी, भदोही, चंदौली, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, वाराणसी, सोनभद्र, प्रतापगढ़ और जौनपुर समेत 11 नवोदय विद्यालय के छात्रों ने…
जौनपुर। जुड़वां अबोध बच्चों का गला दबाने के बाद मां खुद फंदे पर लटकी क्षेत्र में फैली सनसनी जौनपुर। अवसाद से ग्रस्त एक युवती ने अपने दो अबोध बच्चों का गला दबाकर खुद फांसी पर लटक गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के तरियारी गांव का है। गांव के मनोज पाल की शादी 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियाएं में 29 वर्षीया सरोजा पाल से हुई थी। शादी के दस साल…
जौनपुर।जलालपुर भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह का किया भव्य स्वागत मनोज कुमार सिंह जलालपुर।चौराहे पर उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह का भाजपाजनों द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिलामहामंत्री डा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल जलालपुर भाजपा के दर्जनों देशकार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह का गाजे बाजे फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री वाराणसी से जौनपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जलालपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया। यह भी पढ़े जौनपुर।विशालकाय अजगर ने नीलगाय को बच्चे को निगला, क्षेत्र…

