Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत मण्डल कार्यशाला का आयोजन —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के मथुरा सिंह सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल जलालपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता अभियान के जिला संयोजक सुदर्शन सिंह द्वारा हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी का नारा दिया गया तथा उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं से निवेदन किए की विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करे और स्वदेशी वस्तुएं अपनाए । आने वाले दीपावली के त्योहारों में स्वदेशी झालर और दिए जलाए । उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोरोना काल…
मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया जागरूक रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व मिशन शक्ति फेज 5 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे के नेतृत्व में दिनांक 30/9./2025 को उप निरीक्षक अभिमन्यु राय ,महिला हेड कांस्टेबल कनक शर्मा ,महिला कांस्टेबल सोनी, कांस्टेबल सुरेश कुमार ,होमगार्ड अभिषेक दुबे के द्वारा मिशन शक्ति 5 के दुर्गा पंडाल पर दर्शन पूजन करने तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज भवनाथपुर व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय त्रिलोचन महादेव ,कस्बा महिमापुर…
दिल्ली के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण मामले में बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किए गए स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बाबा न केवल जांच में सहयोग नहीं कर रहा, बल्कि बार-बार झूठ बोलकर जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चैतन्यानंद सरस्वती पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने…
ट्यूलिप हॉस्पिटल बना मौत का कुआं: करेंट लगने से तीमारदार महिला की मौत, डॉक्टरों ने नहीं लगाया हाथ जौनपुर, 30 सितंबर। जिले के प्रतिष्ठित माने जाने वाले ट्यूलिप हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह घटी एक दर्दनाक घटना ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज स्थित इस निजी अस्पताल में एक तीमारदार महिला की करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने पीड़िता को छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। इलाज कराने आई थी सास, मौत लेकर…
जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज का सत्संग समारोह, रामपुर में हुआ संपन्न – फतनपुर गांव में भक्ति, सदाचार और शाकाहार का संदेश; मद्यनिषेध पर जोर, आत्म कल्याण की प्रेरणा रामपुर (जौनपुर), 30 सितम्बर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज इन दिनों जौनपुर जनपद में गहन सत्संग यात्रा पर हैं। इस क्रम में वे रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा हाजीपुर नहर पुलिया के पास स्थित ग्राम फतनपुर में कल सायंकाल पहुंचे, जहां आज भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। संत पंकज जी महाराज ने अपने प्रभावशाली प्रवचन में कहा…
रामपुर नगर पंचायत में दुर्गा पूजा पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, सोनकर बस्ती की बड़ी महारानी पंडाल बना आकर्षण का केंद्र रामपुर, जौनपुर: नगर पंचायत रामपुर के धनुहा वार्ड नंबर 10 स्थित सोनकर बस्ती में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जय माता दी दुर्गा पूजा शक्ति समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया। सप्तमी के दिन पंडाल में माँ दुर्गा के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। पूरे क्षेत्र में सोनकर बस्ती की “बड़ी महारानी” के नाम से प्रसिद्ध यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना रहा।…
एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं छात्रा किरण प्रजापति नेतृत्व व आत्मविश्वास की मिसाल बनीं निगोह की छात्रा रिपोर्टर: दीपक शुक्ला | स्थान: बरसठी (जौनपुर) प्रधानमंत्री श्री विद्यालय, निगोह की कक्षा 8 की छात्रा किरण प्रजापति ने सोमवार को बरसठी थाना पहुंचकर एक दिन की प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) का कार्यभार संभाला। यह अवसर छात्रा को महिला शक्ति मिशन 5.0 के अंतर्गत मिला, जिसका उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना है। थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने किरण को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद जब फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, तो किरण ने उन्हें पूरी…
धर्म परिवर्तन के प्रयास में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने किया जीसस जूनियर हाईस्कूल दमोदरा से बरामदगी जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धर्म प्रचार की सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2025, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), धारा 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त अशोक पटेल पुत्र…
प्रधानपुर की रामलीला में सीता हरण का हुआ मंचन — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर— क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में ब्लॉक के समीप शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार की रात्रि में सर्पूर्णखा की नाक कटी और सीता हरण तक रामलीला का मंचन किया गया । इसमें सर्पूर्णखा श्रीराम व लक्ष्मण से विवाह करना चा रही थी । जिसमें श्री रामचंद्र जी ने कहा मेरी शादी हो चुकी है तब लक्ष्मण के पीछे पड़ी जब लक्ष्मण जी ने शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने अपना राक्षसी रूप अपनाया । इस पर श्री राम जी के इशारे पर लक्ष्मण जी…
यहाँ आपके समाचार पत्र के लिए विस्तृत एवं परिष्कृत रिपोर्ट दी जा रही है, जो औपचारिक भाषा, विवरण, और पत्रकारिता के मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है: मूर्ति विसर्जन को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर : आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने की, जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों,…

