Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
सकरा-जीतापुर संपर्क मार्ग पर अधूरी सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी ठेकेदार की लापरवाही और विभाग की सुस्ती से ग्रामीणों में आक्रोश, चेतावनी—जल्द निर्माण नहीं तो होगा प्रदर्शन जौनपुर। विकासखंड रामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा को जीतापुर से जोड़ने वाली संपर्क मार्ग की बदहाली ने ग्रामीणों की परेशानी और विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मई माह में शुरू हुआ 2.5 किलोमीटर लंबा यह निर्माण कार्य जहां अधूरा पड़ा है, वहीं मार्ग पर बिछाई गई कच्ची गिट्टी आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बन रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन की…
जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा पहुँची भवानीगंज, संत पंकज महाराज ने दिया भक्ति व सदाचार का संदेश भवानीगंज/रामपुर (जौनपुर), 29 सितम्बर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज इन दिनों जनजागरण यात्रा पर हैं और इसी क्रम में उन्होंने जौनपुर जनपद के विभिन्न गाँवों में सत्संग सभाओं के माध्यम से आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। यात्रा के 68वें पड़ाव पर वे सोमवार शाम भवानीगंज ग्राम (ब्लॉक रामपुर) में पधारे, जहाँ भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आज आयोजित सत्संग समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रवचन करते हुए संत पंकज जी महाराज ने…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मड़ियाहूं में दी श्रद्धांजलि, कई वरिष्ठ कांग्रेसजन रहे मौजूद मड़ियाहूं (जौनपुर), – कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री ओमकार यादव जी की दादी जी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में आज जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष एवं…
भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पत्रकार संघ अध्यक्ष अनिल पांडेय, माता रानी की कृपा से सुरक्षित मछलीशहर (जौनपुर)। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी की कृपा एक बार फिर स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जब जौनपुर पत्रकार संघ मछलीशहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उन्हें खरोंच तक नहीं आई। घटना शनिवार को उस समय हुई जब अनिल पांडेय किसी कार्यवश जौनपुर जा रहे थे। जैसे ही वे अलीगंज पहुंचे, सामने से आ रही…
खुटहन पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेई पर हमले के 15 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जौनपुर, खुटहन। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत खुटहन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात पुलिस ने एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे 15 आरोपियों को धर-दबोचा। ये सभी आरोपी अवर अभियंता (जेई) और उनकी टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे थे। घटना का विवरण घटना 27 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे की है,…
महाकाल गैंग के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या की साजिश रचते हुए दबोचा गया आरोपी जौनपुर, सरायख्वाजा (28 सितम्बर 2025): जनपद जौनपुर में सक्रिय कुख्यात महाकाल गैंग के एक और वांछित सदस्य को पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सरायख्वाजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार, थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 479/2025 व 480/2025 के अंतर्गत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त अजय यादव पुत्र मन्नालाल यादव, निवासी ग्राम कम्मौरा, को…
मासूम पर दरिंदगी: तीन नाबालिग हिरासत में, दो निकले चचेरे चाचा तीन साल की बच्ची के साथ बागीचे में हुआ घिनौना कृत्य, हालत नाजुक बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर के पास खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ तीन नाबालिगों ने मिलकर दरिंदगी की। इस जघन्य घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें से दो बच्ची के चचेरे चाचा बताए जा रहे हैं। जानकारी…
स्नातक निर्वाचन चुनाव के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के मथुरा सिंह सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर द्वारा स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यअतिथि पूर्व विधायक व स्नातक निर्वाचन चुनाव के क्षेत्र संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह ने इस बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आगामी कार्ययोजना के विषय पर रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी निर्वाचन चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को “पहले आओ, पहले पाओ” की…
मिशन शक्ति टीम की पहल से बिछड़े दंपती का हुआ मिलन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। —मिशन शक्ति टीम की पहल से रविवार को दो वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी का पुनर्मिलन हो गया। थाने में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर गले लगाया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। सिरकोनी बाजार निवासी आनंद जायसवाल और उनकी पत्नी अंबिका देवी के बीच आपसी विवाद के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। पत्नी अपने मायके रामपुर में रह रही थी। मामला मिशन शक्ति टीम के संज्ञान में आते ही टीम ने पहल करते हुए दोनों को समझाया बुझाया…
तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस सीमा विवाद में उलझी, पहचान के बाद खुला राज जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ सीमा पर स्थित वेशव नदी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सोंगर-भादो पुल के नीचे तीन मासूम बच्चों के शव कफन में लिपटे मिले। चरवाहों द्वारा शव देखे जाने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी पहले यह तय करने में उलझ गई कि घटना किस जिले की है। कई घंटे तक सीमा विवाद में उलझने के बाद जब मापी हुई तो घटनास्थल जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पाया…

