Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पचास लोगों ने किया रक्तदान रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- क्षेत्र के भाऊपुर स्थित एस0एस0 हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम परिसर में आर0डी00एस0 कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी भाऊपुर जौनपुर के सौजन्य से विश्व फार्मासिस्ट दिवस सेवा पखवाड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर शनिवार को एस0एस0 हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम परिसर में जिला अस्पताल से आए डॉक्टर अर्पित प्रताप सिंह के साथ आए उनके टीम के लोगों ने हिस्सा लिया। और इसमें युवा छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन पर ग्राम अंचल में आयोजित इस…
डिप्टी सीएम का जलालपुर में भव्य स्वागत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर, शुक्रवार। आज जलालपुर चौराहे पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जौनपुर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी जाते समय जलालपुर में जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा कर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से बड़कू हनुमान मंदिर पुरेव के महंत नीरज मिश्रा रिंकू महाराज, मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह,जिला…
गांव की महिलाएं बोलीं – अब चुप नहीं बैठेंगी, खुद को और बेटियों को बनाएंगी जागरूक जौनपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत भदखिन (ब्लॉक – रामपुर) में महिलाओं और किशोरियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यौन संचारित रोग (STI), प्रजनन पथ संक्रमण (RTI), एनीमिया, पोषण और माहवारी स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगभग 75 से 80 महिलाओं और किशोरियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य…
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मासूम बच्चों और किसान की दर्दनाक मौत खेतासराय और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हादसे से मचा कोहराम ð¹ राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने डीएम को दिया हर संभव मदद का निर्देश जिले में बुधवार को मौसम ने कहर बरपा दिया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने तीन जिंदगियों को लील लिया, जिससे जिले में मातम और दहशत का माहौल छा गया। दो थाना क्षेत्रों—सरायख्वाजा और खेतासराय—के अलग-अलग गांवों में हुए हादसे में दो मासूम बच्चों और एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर…
नाबालिग बहन को मैसेज भेजने का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, विरोध करने पर मारपीट सुरेरी ,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बहन को मोबाइल पर संदेश भेजे जाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत करने गए पीड़ित युवक के साथ आरोपित पक्ष ने मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की नाबालिग बहन को गांव का ही एक युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से मैसेज…
एंटी रोमियो टीम ने छींटाकशी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज जौनपुर, सुरेरी। विश्वकर्मा पूजा के दिन एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में महिला सुरक्षा के मद्देनज़र गश्त के दौरान एक युवक को लड़कियों पर छींटाकशी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मामला सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाल्हनपुर के निकट स्थित एक इंटर कॉलेज का है, जहां छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, बुधवार को एंटी रोमियो टीम विद्यालयों के पास नियमित गश्त पर थी, तभी टीम को सूचना मिली कि एक युवक इंटर कॉलेज के पास…
श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —-रेहारी गांव में स्वर्गीय सत्यनाराय पाण्डेय के पैतृक आवास पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे रोहित कृष्ण शास्त्री ने श्री कृष्ण एवं रुक्मणि विवाह तथा राजा बलि एवं भगवान वामन देवता की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीव को संकल्प बड़े सोच समझ कर लेना चाहिए। सुदामा चरित्र को रेखांकित करते हुए कहा कि संसार में सुदामा सबसे अनोखे भगवान कृष्ण के भक्त रहे हैं। वह जीवन में जितने गरीब नजर आए, उतने ही वे मन से धनवान थे। उन्होंने…
सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर, बुधवार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंडल जलालपुर के सभी बूथों पर उनका जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। बूथ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर उनका जन्मदिन मनाया । इसी क्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा मछलीशहर डॉ अजय कुमार सिंह ने झारखंडे महादेव मंदिर नेवादा,मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने त्रिलोचन महादेव मंदिर, जिला मंत्री राजेश सोनकर ने प्राचीन शिव मंदिर बीबनमऊ पर…
त्रिलोचन महादेव मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी जी का मनाया गया 75 वां जन्मदिवस रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव धाम में संदीप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में त्रिलोचन महादेव मंदिर पर महादेव का दर्शन पूजन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया । संदीप सिंह ने केक काटकर मौजूद लोगों को समोसा मीठा देकर जलपान कराया ।कार्यक्रम में उपस्थित संजय पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष, उदय प्रताप सिंह सेक्टर प्रभारी, संदीप सिंह ( सिंटू )सेक्टर संयोजक, कृपा शंकर दुबे भाजपा बुथ प्रभारी, रामाश्रय विश्वकर्मा राष्ट्रीय लोक दल उपाध्यक्ष , सत्यम अग्रहरि बूथ…
बस की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- राष्ट्रीय राजमार्ग जौनपुर से वाराणसी रोड पर समहट बाबा के सामने बुधवार को जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही अनुबन्धित बस की चपेट में आने से बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाईक सवार मनोज पटेल पुत्र रामजीत पटेल उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी मेघपुर थाना जलालपुर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी भेज दिया । जहां डाक्टरों की टीम ने घायल के गम्भीरावस्था को देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए…

