Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
डॉ. नीरज सोनी विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत, संगठन में उत्साह का माहौल रामपुर, जौनपुर | ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रामपुर (जौनपुर) में एसोसिएशन के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री जय सिंह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य खेतासराय निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज सोनी को संगठन की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर स्वागत एवं बधाई देना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री जय सिंह ने कहा, “डॉ. नीरज सोनी का मनोनयन संगठन के लिए गर्व का विषय…
जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा पहुंची फतुहीखुर्द रसुलहा, सत्संग में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब सत्संग में पंकज जी महाराज ने दिया आत्मज्ञान और सदाचारी जीवन का संदेश बरसठी (जौनपुर), 01 अक्टूबर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा द्वारा संचालित जनजागरण यात्रा का 71वां पड़ाव सोमवार को जौनपुर जिले के विकास खंड बरसठी स्थित ग्राम फतुहीखुर्द रसुलहा में संपन्न हुआ। संस्था के संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक सत्संग में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग को संबोधित करते हुए पंकज जी महाराज ने आत्मा और परमात्मा के गूढ़ ज्ञान को सरल भाषा में समझाते हुए कहा,…
करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, गांव में छाया मातम खेतासराय (जौनपुर)।गांव में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे माहौल को मातम में बदल दिया। कनवरिया गांव में पंडाल की सजावट के दौरान 17 वर्षीय शुभम कुमार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम दुर्गा पूजा पंडाल में बल्ब लगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत…
जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 20 पशु बरामद, पिकअप वाहन सीज जौनपुर, 30 सितम्बर 2025 – जनपद जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये अभियुक्त पिकअप वाहन में 04 बकरा एवं 16 बकरी को अमानवीय ढंग से लादकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हमाम दरवाजा क्षेत्र से इनकी गिरफ्तारी की। साथ ही, पिकअप वाहन को सीज कर लिया गया है। अभियोग विवरण…
जौनपुर: फर्जी ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई जौनपुर, 30 सितम्बर 2025 – शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोठियाबीर मोहल्ले में ड्रोन उड़ने और चोरी की अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जाहिद अब्बास उर्फ सुजा पुत्र रजा अब्बास (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी कोठियाबीर, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोठियाबीर क्षेत्र में एक युवक द्वारा ड्रोन उड़ने और अज्ञात चोरों द्वारा चोरी…
आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत मण्डल कार्यशाला का आयोजन —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के मथुरा सिंह सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल जलालपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता अभियान के जिला संयोजक सुदर्शन सिंह द्वारा हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी का नारा दिया गया तथा उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं से निवेदन किए की विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करे और स्वदेशी वस्तुएं अपनाए । आने वाले दीपावली के त्योहारों में स्वदेशी झालर और दिए जलाए । उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोरोना काल…
मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया जागरूक रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व मिशन शक्ति फेज 5 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे के नेतृत्व में दिनांक 30/9./2025 को उप निरीक्षक अभिमन्यु राय ,महिला हेड कांस्टेबल कनक शर्मा ,महिला कांस्टेबल सोनी, कांस्टेबल सुरेश कुमार ,होमगार्ड अभिषेक दुबे के द्वारा मिशन शक्ति 5 के दुर्गा पंडाल पर दर्शन पूजन करने तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज भवनाथपुर व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय त्रिलोचन महादेव ,कस्बा महिमापुर…
दिल्ली के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण मामले में बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किए गए स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बाबा न केवल जांच में सहयोग नहीं कर रहा, बल्कि बार-बार झूठ बोलकर जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चैतन्यानंद सरस्वती पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने…
ट्यूलिप हॉस्पिटल बना मौत का कुआं: करेंट लगने से तीमारदार महिला की मौत, डॉक्टरों ने नहीं लगाया हाथ जौनपुर, 30 सितंबर। जिले के प्रतिष्ठित माने जाने वाले ट्यूलिप हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह घटी एक दर्दनाक घटना ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज स्थित इस निजी अस्पताल में एक तीमारदार महिला की करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने पीड़िता को छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। इलाज कराने आई थी सास, मौत लेकर…
जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज का सत्संग समारोह, रामपुर में हुआ संपन्न – फतनपुर गांव में भक्ति, सदाचार और शाकाहार का संदेश; मद्यनिषेध पर जोर, आत्म कल्याण की प्रेरणा रामपुर (जौनपुर), 30 सितम्बर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज इन दिनों जौनपुर जनपद में गहन सत्संग यात्रा पर हैं। इस क्रम में वे रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा हाजीपुर नहर पुलिया के पास स्थित ग्राम फतनपुर में कल सायंकाल पहुंचे, जहां आज भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। संत पंकज जी महाराज ने अपने प्रभावशाली प्रवचन में कहा…
