Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

महाकाल गैंग के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या की साजिश रचते हुए दबोचा गया आरोपी जौनपुर, सरायख्वाजा (28 सितम्बर 2025): जनपद जौनपुर में सक्रिय कुख्यात महाकाल गैंग के एक और वांछित सदस्य को पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सरायख्वाजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार, थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 479/2025 व 480/2025 के अंतर्गत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त अजय यादव पुत्र मन्नालाल यादव, निवासी ग्राम कम्मौरा, को…

Read More

मासूम पर दरिंदगी: तीन नाबालिग हिरासत में, दो निकले चचेरे चाचा तीन साल की बच्ची के साथ बागीचे में हुआ घिनौना कृत्य, हालत नाजुक बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर के पास खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ तीन नाबालिगों ने मिलकर दरिंदगी की। इस जघन्य घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें से दो बच्ची के चचेरे चाचा बताए जा रहे हैं। जानकारी…

Read More

स्नातक निर्वाचन चुनाव के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के मथुरा सिंह सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर द्वारा स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यअतिथि पूर्व विधायक व स्नातक निर्वाचन चुनाव के क्षेत्र संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह ने इस बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आगामी कार्ययोजना के विषय पर रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी निर्वाचन चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को “पहले आओ, पहले पाओ” की…

Read More

मिशन शक्ति टीम की पहल से बिछड़े दंपती का हुआ मिलन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। —मिशन शक्ति टीम की पहल से रविवार को दो वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी का पुनर्मिलन हो गया। थाने में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर गले लगाया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। सिरकोनी बाजार निवासी आनंद जायसवाल और उनकी पत्नी अंबिका देवी के बीच आपसी विवाद के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। पत्नी अपने मायके रामपुर में रह रही थी। मामला मिशन शक्ति टीम के संज्ञान में आते ही टीम ने पहल करते हुए दोनों को समझाया बुझाया…

Read More

तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस सीमा विवाद में उलझी, पहचान के बाद खुला राज जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ सीमा पर स्थित वेशव नदी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सोंगर-भादो पुल के नीचे तीन मासूम बच्चों के शव कफन में लिपटे मिले। चरवाहों द्वारा शव देखे जाने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी पहले यह तय करने में उलझ गई कि घटना किस जिले की है। कई घंटे तक सीमा विवाद में उलझने के बाद जब मापी हुई तो घटनास्थल जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पाया…

Read More

सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान सहित पांच लाख की चोरी सुरेरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का मामला सुरेरी(जौनपुर) क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कल्पनाथ यादव की 70 वर्षीय मां छुब्बी देवी घर से कुछ दूरी पर बने मढ़हे में रहती हैं। शनिवार की रात लगभग सात बजे चोर घर में घुस आए और वहां रखे…

Read More

दामोदरा जीसस स्कूल में कथित धर्मांतरण की सूचना से मचा हड़कंप, संचालक हिरासत में हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दामोदरा स्थित जीसस जूनियर हाई स्कूल में रविवार को धर्मांतरण की कथित गतिविधियों की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता भारी संख्या में स्कूल पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया।…

Read More

उर्जा मंत्री का जौनपुर सीमा पर हुआ भव्य स्वागत जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा का रविवार को जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मंत्री श्री शर्मा का काफिला भदोही बॉर्डर से जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश किया, रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद वी. पी. सरोज, मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल,…

Read More

ड्रोन की अफवाह फैलाने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नीली एलईडी लगी पतंग से उड़ा रहे थे लोगों की नींद जौनपुर। मडियाहूं, 28 सितम्बर 2025: दुर्गापूजा के दौरान ड्रोन उड़ने की अफवाह से लोगों में फैले दहशत के बीच मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मड़ियाहूं क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलवारी में नीली एलईडी लाइट लगी पतंग उड़ाकर ड्रोन का भ्रम पैदा करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह मय पुलिस टीम के साथ बीती रात्रि करीब 9:30 बजे दुर्गापूजा पंडालों के भ्रमण एवं…

Read More

मुंगरा पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार व्यवसायिक लेन-देन बना हत्या का कारण मृतकों का सगा साला ही निकला मुख्य साजिशकर्ता मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्याकांड बीते 13 सितंबर 2025 की शाम को घटित हुआ था, जिसमें गांव मझगवां चंदौकी के निवासी दो सगे भाइयों 60 वर्षीय शाहजहां और 50 वर्षीय जहांगीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या का मुख्य कारण आपसी व्यवसायिक लेन-देन था, और मुख्य…

Read More