Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
साइबर अपराध पर लगेगा लगाम: रामपुर थाने में साइबर सेल कार्यालय का शुभारंभ रामपुर (जौनपुर) – साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रामपुर थाना परिसर में साइबर सेल के नये कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस नवस्थापित कार्यालय का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस पहल को क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे साइबर संबंधित शिकायतों के समाधान में अब तेजी और पारदर्शिता आएगी। उद्घाटन के मौके पर श्री विनोद कुमार ने कहा कि साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बन चुका है और आम जनता जागरूकता की कमी के कारण अक्सर…
ठाठर ग्राम पंचायत में तीसरे बड़े विद्युत उपकेंद्र के लिए जमीन का सीमांकन गोदाम घाट के पास होगा निर्माण | 220, 132 और 33 केवी क्षमता का होगा पावर हाउस | बिजली आपूर्ति होगी सुदृढ़ जौनपुर । मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र रामपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत ठाठर अंतर्गत गोदाम घाट के पास एक अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हेतु शुक्रवार शाम 6 बजे भूमि सीमांकन की कार्रवाई की गई। यह उपकेंद्र जौनपुर जिले का तीसरा सबसे बड़ा पावर हाउस होगा, जिसकी स्थापना से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रणाली को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। सीमांकन प्रक्रिया के दौरान मड़ियाहूं…
जौनपुर के त्रिलोकी नाथ पुजारी – जिनके आशीर्वाद से दूर होते हैं सभी कष्ट, पूरी होती हैं मनोकामनाएं जौनपुर: जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत अहिरौली (गोपालापुर) गांव के निवासी पुजारी त्रिलोकी नाथ सरोज श्रद्धा और आस्था का ऐसा केंद्र बन चुके हैं, जिनके पास जाने से लोगों के सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। जनविश्वास है कि पुजारी त्रिलोकी नाथ पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद है, और उनके द्वारा कही गई हर बात सत्य साबित होती है। नवरात्रि में 9 दिन का निर्जल व्रत: अद्भुत तपस्या पुजारी त्रिलोकी नाथ हर वर्ष नवरात्रि में एक अनूठी और कठोर साधना…
आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिला सात वर्षीय मासूम का शव, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात आजमगढ़, सिधारी। सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक दिन पूर्व लापता सात वर्षीय मासूम शाजेब अली का शव उसी के घर के पास एक बोरे में बंद तार से लटकता हुआ मिला। हृदय विदारक दृश्य को देखकर पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते बाजार बंद हो गया और सड़क पर जाम लग गया।…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर द्वारा क्षेत्र के जनहित महाविद्यालय में एक भव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत केवल राजनीतिक दर्शन नहीं बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण दृष्टि है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए अंत्योदय की परिकल्पना प्रस्तुत की। यही कारण…
आर0डी0एस0 कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का आयोजन —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के भाऊपुर स्थित आर0डी00एस0 कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी भाऊपुर जौनपुर में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर जी पूर्व सांसद, पूर्व एम0एल0सी0 एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा उ0प्र0, व कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरली पाल जी प्रांत कार्यवाह काशी क्षेत्र, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भाजपा, एवं मुख्य वक्ता डॉ गुरु प्रसाद सिंह प्रो0 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, की उपस्थिति में हुआ। उक्त कार्यक्रम में युवा छात्र-छात्राओं, ने बढ़ चढ़कर…
अपहृता को 16 घंटे में बरामद कर रामपुर पुलिस ने पेश की मिसाल रामपुर (जौनपुर)। थाना रामपुर क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने मात्र 16 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 157/2025, धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. के अंतर्गत किशोरी मनीषा बनवासी पुत्री बृजेश कुमार बनवासी, निवासी ग्राम नरहरपुर कटौना, के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की…
गुजरात: अहमदाबाद में पुलिस इंस्पेक्टर की रेबीज़ के कारण दर्दनाक मौत अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद के एक पुलिस इंस्पेक्टर बानराज माझरिया की रेबीज़ के कारण दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बानराज माझरिया के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने 5 दिन पहले खेलते समय उन्हें पंजे से चोट पहुंचाई थी, जिससे बाद में उन्हें रेबीज़ हो गया। बावजूद इसके कि कुत्ते को पहले से ही वैक्सीनेट किया गया था, इंस्पेक्टर ने इस मामूली सी चोट को गंभीरता से नहीं लिया और एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन नहीं लगवाया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कुछ ही घंटों बाद बानराज माझरिया की तबियत बिगड़ने…
दिन दहाड़े गोली लगने से युवक घायल, फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर घटना स्थल का किया मुआयना रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- स्थानीय थाना क्षेत्र के पराऊगंज चौकी के अन्तर्गत थौर गांव में दिव्यांशु मिश्र पुत्र उमेशचंद्र मिश्र एवं अंकित मिश्र पुत्र अच्छेलाल मिश्र से लंबे समय से चले आ रहे आपसी रंजीश को लेकर दिव्यांशु मिश्र के द्वारा गोली चलने की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन चौकन्ना हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थौर गांव में गोली चलने कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रतिमा सिंह चौकी प्रभारी पराऊगंज एवं गजानंद चौबे थानाप्रभारी जलालपुर पुलिसबल के साथ घटना स्थल पर…
जिलाधिकारी ने किया नवीन एनआईसी भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन रिपोर्टर – दीपक शुक्ला जौनपुर, 24 सितम्बर 2025;जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के द्वारा नवीन एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पूजन कार्य संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि इस नवीन भवन के निर्माण से जिले में डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। शासन व जिला प्रशासन की विभिन्न योजनाओं, बैठकों एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के संचालन में यह भवन सहायक…
