Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया जौनपुर, 24 सितम्बर। थाना रामपुर अंतर्गत आत्महत्या के लिए उकसाने के एक संगीन मामले में पुलिस ने त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक रामपुर श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमोदरा गांव निवासी राजेश कुमार गौतम, पुत्र चौहारी गौतम के खिलाफ थाना रामपुर में मुकदमा अपराध संख्या 141/25 अंतर्गत धारा 108, 238, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज…
रामपुर पावर हाउस पर बिजली समस्या निस्तारण हेतु दो दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन जौनपुर | 24 सितंबर: रिपोर्ट-दीपक शुक्ला जौनपुर जिले के विकास खंड रामपुर स्थित विद्युत पावर हाउस पर बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। यह विशेष शिविर 24 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें उपभोक्ताओं की विभिन्न विद्युत समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रामदास, अधिशासी अभियंता प्रकाश कुमार, रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल, एसडीओ मुरलीधर, निरंजन उपाध्याय उर्फ पप्पू प्रधान तथा विद्युत विभाग के अन्य अधिकारीगण…
Jaunpur : रामपुर थाना क्षेत्र में चार दिन में तीन किशोरियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी | परिजन बेहाल
रामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के फरार होने का मामला गर्माया चार दिन में तीन किशोरियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी | परिजन बेहाल जौनपुर: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों नाबालिग लड़कियों के फरार होने का सिलसिला पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बीते चार दिनों में तीन अलग-अलग मामलों में तीन नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो चुकी हैं। इन घटनाओं ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन को सक्रिय कर दिया है, बल्कि क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गई हैं। पहली घटना: 20 सितंबर को 15 वर्षीय छात्रा लापता रामपुर थाना क्षेत्र…
गाजियाबाद में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर: वाहन चोर को मुठभेड़ में किया घायल गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख़्ती के बीच एक ऐतिहासिक घटना सामने आई है। गाजियाबाद जिले में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम ने अकेले एक अपराधी के खिलाफ मुठभेड़ को अंजाम देते हुए उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि इसमें कोई पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ मंगलवार देर रात मसूरी थाना क्षेत्र के पास हुई, जहां वाहन चोरी की वारदातों में वांछित एक अपराधी के मूवमेंट…
मायके की जमीन के लालच में अंधी हुई ननदें – भाभी को घर में घसीटकर पीटा, मासूम बेटियों के सामने दरिंदगी रिपोर्ट – निशांत सिंह स्थान – जौनपुर, बरसठी क्षेत्र जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र से एक अत्यंत शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जमीन के लालच में रिश्तों का खून करते हुए दो ननदों और उनके पतियों ने मिलकर एक महिला को घर में घसीटकर बेरहमी से पीटा। यह भयावह हमला पीड़िता की मासूम बच्चियों के सामने हुआ, जो चीख-चीखकर अपनी मां की जान की भीख मांगती रहीं। घटना का विवरण पीड़िता…
जौनपुर की बहू गायिका गीतांजली मौर्या नवरात्रि में विदेश में बिखेरेंगे अपनी आवाज का जलवा— रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—जौनपुर जिले की सुप्रसिद्घ भजन गायिका गीतांजली मौर्या का त्रिलोचन बाजार में जोर दार स्वागत हुआ।श्रीमती मौर्या ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वो यहां क्षेत्रिय कलाकार चन्दन सेठ से मिलने और बाबा भोले नाथ का दर्शन करने के लिए रूके थे।श्रीमती मौर्या ने बताया कि उनका नवरात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में होना है और बाबतपुर एयरपोर्ट से छः बजे शाम आज की प्लाइट से बैंकाक जायेंगे।श्रीमती मौर्या ने बताया वो जौनपुर जिले के थाना सुरेरी…
जिस परिवार के बुजुर्ग के नाम पर पड़ा पराऊगंज बाजार का नाम वह परिवार हुआ बेघर– 47साल से न्यायालय में मुकदमा था लंबित— रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।— थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में एक परिवार के अवैध कब्जे को दीवानी न्यायालय के आदेश पर अदालत अमीन और भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया।इस दौरान पुलिस और अदालत अमीन को अवैध कब्जा धारकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।उक्त जमीन को लेकर 1978से मुकदमा अरुण कुमार बनाम हरिदास लंबित चल रहा था।14सितंबर 2023को अरुण कुमार दुबे के पक्ष में फैसला आया जमीन को खाली…
पचुरुखी गौशाला की दुर्दशा उजागर: चारे की कमी और लापरवाही से 4 गायों की मौत, प्रशासन मौके पर पहुंचा जौनपुर जिले के रामपुर विकासखंड अंतर्गत पचुरुखी गांव स्थित गौशाला में लापरवाही और अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को गौरक्षा दल और अन्य सामाजिक संगठनों की शिकायत पर जब टीम गौशाला पहुंची, तो वहाँ का दृश्य दिल दहला देने वाला था। गौशाला परिसर में चार गायें मृत पड़ी थीं और एक गाय अधमरी अवस्था में थी, जिसे कुत्ते और कौवे नोच रहे थे। गौरक्षा दल के अनुसार, गौशाला पर जब टीम पहुंची तो चारे का घोर अभाव पाया…
दुर्गा पूजा को लेकर सीओ प्रतिमा वर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और गोताखोर की तैनाती अनिवार्य मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय थाना परिसर में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतिमा वर्मा ने की। बैठक में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। सीओ प्रतिमा वर्मा ने उपस्थित प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि पुलिस…
अपना दल (एस) युवा मंच मछलीशहर इकाई की बैठक सम्पन्न 17 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया गया संकल्प मड़ियाहूँ (जौनपुर), रविवार। अपना दल (एस) की मछलीशहर इकाई की युवा मंच टीम की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पार्टी के मड़ियाहूँ स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मंच मछलीशहर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने की, जबकि कार्यक्रम में अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रवि पटेल द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 17 अक्टूबर को मड़ियाहूँ रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महामना…
