Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब रामपुर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रामपुर,जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के नौ दिन तक चली भक्ति, उपासना और उल्लास के बाद गुरुवार को रामपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन किया गया। इमलिया घाट स्थित बसूही नदी के किनारे बनाए गए कृत्रिम तालाब में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान पूरा इलाका जयकारों, भक्ति संगीत और रंग-गुलाल से सराबोर हो उठा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दुर्गा…
मड़ियाहूं में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन शीतलगंज में किया गया माल्यार्पण, पदाधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि मड़ियाहूं (जौनपुर)। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मड़ियाहूं द्वारा शीतलगंज में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत और शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के…
रामपुर में टोटो गाड़ी पलटने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, विजयदशमी की खुशियां मातम में बदली रामपुर (जौनपुर)। विजयदशमी का पर्व, जो आमतौर पर उल्लास, विजय और उत्सव का प्रतीक होता है, इस बार रामपुर नगर पंचायत के निवासियों के लिए मातम और शोक का कारण बन गया। मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक सुमित उर्फ कल्लू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर के पुरानी बाजार निवासी सुमित उर्फ कल्लू, पुत्र श्री विनोद गुप्ता, विजयदशमी के…
करंट की चपेट में आए मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुटे ग्रामीण, चार अस्पताल में भर्ती एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवा गांव में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा होने से टल गया। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 10 से 12 लोग करंट की चपेट में आ गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि सभी घायल अब…
कात्यायनी सौर ऊर्जा दुकान का हुआ उद्घाटन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के थाना गद्दी रोड पर जेएस मार्ट के सामने गुरुवार के दिन कात्यायनी सोलर की दुकान का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया । कात्यायनी सोलर के मालिक दुर्गेश दुबे ने सोलर के विषय में पूर्ण जानकारी देते हुए बताया की सोलर पैनल लगवाने पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 70% तक सब्सिडी सरकार की तरफ से मिलेगा । उन्होंने बताया की सोलर पैनल की 25 से 30 वर्ष तक की वारंटी…
गौराबादशाहपुर में मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार पुलिस ने तमंचा, कारतूस, ढाई लाख नकदी और चार पहिया वाहन किया बरामद बदमाशों पर प्रतापगढ़, वाराणसी व फूलपुर में दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। केराकत एसओजी और गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को धरसंड गांव के पास बाईपास पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि तीन अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, एक चार पहिया वाहन और ढाई लाख रुपये नकद…
122 दिवसीय धर्मयात्रा के 71वें पड़ाव पर रोहवा पहुंचे संत पंकज जी महाराज, गांधी जयंती पर शराबबंदी का किया आह्वान जौनपुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने अपनी 122 दिवसीय धर्मयात्रा के तहत गुरुवार को जौनपुर जिले के बरसठी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रोहवा में 71वां सत्संग पड़ाव डाला। जूनियर स्कूल के सामने स्थित बाग में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयगुरुदेव के जयघोषों के साथ संतश्री का भव्य स्वागत किया। अपने सत्संग प्रवचन में पूज्य संत पंकज जी महाराज ने कहा कि ‘‘अनेक जन्मों की यात्रा…
25 मनचलों को एंटी रोमियो टीम ने पकड़कर दिया लाल कार्ड, थाना प्रभारी विनोद कुमार की सक्रियता से मिला महिलाओं को सुरक्षित माहौल रामपुर, जौनपुर – नवरात्रि के अवसर पर रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में आयोजित भव्य दुर्गा पूजा एवं मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने अभूतपूर्व मुस्तैदी दिखाई। एंटी रोमियो टीम का बड़ा अभियान: 25 मनचलों को पकड़ा गया मेले में कुछ शरारती तत्वों द्वारा की जा रही आपत्तिजनक गतिविधियों पर…
प्रधानपुर में रामलीला मंच पर हुआ लंका दहन का सजीव मंचन रिपोर्ट – मनोज कुमार सिंह जलालपुर, जौनपुर | प्रधानपुर गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात रामलीला के मंचन में लंका दहन की दिव्य लीला का भव्य और जीवंत प्रदर्शन किया गया। रामभक्त हनुमान जी द्वारा लंका में प्रवेश से लेकर अशोक वाटिका में सीता माता से भेंट, रावण दरबार तक का संपूर्ण दृश्य दर्शकों को भावविभोर कर गया। हनुमान जी द्वारा सौ योजन समुद्र लांघना, लंकिनी का वध, विभीषण से भेंट और अशोक वाटिका में सीता माता से संवाद, फिर राक्षसों का वध करते हुए वाटिका…
रसूलहा गांव में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, एक व्यक्ति हिरासत में जौनपुर, 1 अक्टूबर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलहा में बुधवार को कथित धर्मांतरण गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस और हिंदू संगठनों की सक्रियता तेज हो गई। विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर विरोध जताने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। छानबीन के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।…
