Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
खम्भे से बांधकर युवक की पिटाई का वायरल वीडियो बरसठी के गहलाई गांव का निकला, पुलिस ने की करवाई जौनपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो जिसमें एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है, उसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। शुरू में यह घटना रामपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव की बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में यह मामला बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव का निकला। घटना 11 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक व जमालापुर…
परिवारिक विवाद में अधेड़ की संदिग्ध मौत, शव ठिकाने लगाने के प्रयास में पुलिस ने पकड़ा जौनपुर।रविवार रात्रि को सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव में परिवारिक जमीनी विवाद ने एक अधेड़ की जान ले ली। मृतक गजराज पाल (55) की मौत को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार राईपुर निवासी धनजीत पाल के तीन बेटे – गजराज, प्रेम और हंसराज हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, गजराज पाल को कई साल पहले उनके…
अयोध्या से वाराणसी जा रही बस का जौनपुर में भीषण सड़क हादसा — 4 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल जौनपुर, Hind24tv। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सिहीपुर क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब अयोध्या से वाराणसी जा रही यात्री बस (नंबर: CG 07 CT 4781) ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में बुरी तरह भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 यात्री सवार थे,…
“चार बच्चों की मां को हुआ इश्क, पति ने पुलिस से लगाई गुहार – कहा, करवा दो पत्नी की शादी उसके प्रेमी से” सिंगरौली से हेडलाइन न्यूज | Hind24TV सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ खुलेआम संबंध रख रही है, और जब पति ने विरोध किया तो उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे तंग आकर पति ने थाने पहुंचकर पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवाने की मांग की है। पति ने…
नरसिंहदासपुर सपही में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति रस की धारा बही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सत्संग में सराबोर हुआ जनमानस रामपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के नरसिंहदासपुर सपही गांव में चल रहे सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी में भक्तगण डुबकी लगाते नजर आए। गांव के प्रतिष्ठित नागरिक हौशीला प्रसाद मिश्र, दयाशंकर मिश्र, रविन्द्र मिश्र, शेषनारायण मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, आशीष मिश्र (पिंटू) के संयुक्त आतिथ्य में आयोजित इस कथा अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। कथा का संगीतमय प्रवचन प्रयागराज से पधारे विद्वान आचार्य पं. नित्यानंद शुक्ला जी…
नरसिंहदासपुर सपही में श्रद्धा व भक्ति से संपन्न हुआ जीवित्पुत्रिका माँ का भव्य पूजन रामपुर, जौनपुर | Hind24tv जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहदासपुर सपही में जीवित्पुत्रिका माँ का पूजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा एवं मातृ-आस्था के प्रतीक इस पर्व पर नगर में विशेष उत्साह देखा गया। पूजन अवसर पर समस्त माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और मंगल भविष्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा तथा विधि-विधान से माँ जीवित्पुत्रिका की आराधना की। व्रति महिलाओं की आस्था व समर्पण से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से…
मुंगराबादशाहपुर में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी पूर्व नियोजित वारदात से सहमा रामनगर, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर)। थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में बाइक सवार दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरी हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक व्यापारी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मझगांवा गांव निवासी 60 वर्षीय शाहजहां और उनके…
नगर पंचायत रामपुर वार्ड नं. 2 में श्रद्धा और भक्ति से संपन्न हुआ जीवित्पुत्रिका माँ का भव्य पूजन — माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत, नगर में छाया भक्तिमय वातावरण रिपोर्ट-राहुल दुबे रामपुर, जौनपुर।नगर पंचायत रामपुर के वार्ड संख्या 2 में सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और मातृ प्रेम का प्रतीक जीवित्पुत्रिका व्रत बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नगर की अनेकों माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगल जीवन के लिए निर्जला उपवास रखकर विधिविधान से जीवित्पुत्रिका माँ की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन नगर…
सुहागिन महिलाएं जीवित्पुत्रिका व्रत रहकर की पूजा रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर— क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को गांव की सभी सुहागिन महिलाएं अपने पुत्र प्राप्ति एवं उनकी लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहकर जीवित्पुत्रिका की पूजा की ।इस पूजा में एक साथ कई सुहागिन महिलाएं गुट में बैठकर जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा एवं कहानी आपस में कहती और सुनती है । मंदिर परिसर से पूजा करने के बाद एक हाथ में जलता हुआ दीपक लेती हैं और दूसरे हाथ से भिगोया हुआ चना रास्ते में गिराते हुए घर को जाती है ।यह व्रत…
बारावफात व विश्वकर्मा पूजा को लेकर रामपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक रामपुर (जौनपुर): आगामी बारावफात और विश्वकर्मा पूजा पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, पूजा पंडालों की स्थापना, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की।…
