Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
नीम का पौधा काटने को लेकर विवाद गहराया, पीड़िता ने सुरक्षा की लगाई गुहार सुरेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर विवाद उभर आया है। पीड़िता अर्चना मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी रमाकान्त मिश्रा ने उनके घर के सामने लगे लगभग दो वर्ष पुराने नीम के पौधे को कुल्हाड़ी से काट दिया। यह घटना बृहस्पतिवार को सामने आई, जब अर्चना मिश्रा ने सुरेरी थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के अनुसार, यह केवल पेड़ काटने की घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे पुरानी दुश्मनी है।…
तन तुमने दुर्लभ पाया, कोटि जन्म भटका तब खाया — पंकज महराज रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- अच्छे समाज के निर्माण एवं चरित्रोत्थान का संकल्प लिये बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज वर्तमान में जौनपुर जिले में सघन सत्संग भ्रमण पर हैं। कल सायंकाल अपनी यात्रा के 50वें पड़ाव पर जलालपुर के निकट ग्राम बीबनमऊ में पधारे। आज अपने सत्संग सम्बोधन में पूज्य महाराज जी ने यह कहा ‘‘तन तुमने दुर्लभ पाया। कोटि जन्म भटका जब खाया।’’ पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा, करोड़ो जन्मों में भटकने के बाद यह दुर्लभ मनुश्य षरीर मिला है। अब…
Hind24tv की खबर का असर: बिजली विभाग हुआ सक्रिय, झूलते 11000 वोल्ट के तार को हटाया गया जौनपुर, जलालपुर: मीडिया की ताकत एक बार फिर सामने आई जब Hind24tv की खबर ने लापरवाह सिस्टम को सक्रिय कर दिया। जलालपुर क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में जल निगम के ट्रांसफार्मर के समीप स्थित एक अन्य ट्रांसफारर के खंभे से 11000 वोल्ट का हाई वोल्टेज तार मंगलवार शाम से जलता हुआ झूल रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीणों ने समय रहते इस खतरनाक स्थिति की सूचना बराई फीडर के लाइनमैन और जेई दिलीप कुमार…
सड़क हादसे में उपनिरीक्षक राजन बिंद की मौत, तेरहवीं में शामिल होने घर आए थे औराई (भदोही), Hind24tv। औराई कोतवाली क्षेत्र के नरथुआ गांव के समीप बुधवार को सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में प्रतापगढ़ जनपद में तैनात 32 वर्षीय उपनिरीक्षक राजन कुमार बिंद की दर्दनाक मौत हो गई। वह हीरापुर उगापुर गांव के निवासी थे और कुछ दिन पूर्व ही अपनी दादी सुखराजी देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजन बिंद किसी कार्यवश बुलेट मोटरसाइकिल से औराई की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नरथुआ पेट्रोल पंप…
बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है दुर्घटना रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में जल निगम के ट्रान्सफार्मर के पास दुसरे ट्रांसफार्मर के खम्भे से 11000 वोल्ट का तार मंगलवार की शाम से जलकर झूल रहा है।इसकी सूचना बराई फिटर के लाईन मैन व जेई दीलीप कुमार गौड़ को दिया गया । लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी झूलते तार को जोड़ने नहीं आया । यह मामला जेई के संज्ञान में होने के बाद भी अभी तक तार नहीं जोड़ा गया। ऐसा लगता है जैसे बिजली विभाग…
रामपुर नेशनल हाईवे 135 पर नाला निर्माण में घोर लापरवाही – खुले छड़ बने खतरा, बाधित आवागमन से आमजन परेशान रिपोर्ट-राहुल दुबे जौनपुर। रामपुर नेशनल हाईवे 135 पर वार्ड नं. 2 स्थित कृषि फार्म के सामने नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतते हुए सड़क पर लोहे के छड़ खुले में फैले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। गाँव के निवासी दीपक तिवारी ने…
“96 लाख की लागत से नोनारी मंडी का होगा कायाकल्प: विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने किया शिलान्यास, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं” जौनपुर : मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। बुधवार दोपहर 1 बजे नोनारी मंडी परिसर में विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने मंडी के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक डॉ. पटेल ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 96 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट, दो हैंडपंपों का रीबोर, तथा…
जलालपुर पुलिस व एसओजी/स्वाट टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को लगी गोली घायल रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक जलालपुर गजानंद चौबे मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति में त्रिलोचन बाजार में बने पुलिस बूथ पर मौजूद थे कि उसी समय एसओजी टीम प्रभारी उ0नि0 प्रवीण यादव मय हमराह आ गये। पुलिस टीम आपस में अपराध एव अपराधियों के विषय में बातचीत कर रही…
निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर द मर्सी क्लब ने किया स्वागत समारोह का कार्यक्रम रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- प्राथमिक विद्यालय महिमापुर के पास द मर्सी क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह को बनाए जाने पर स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया । क्लब के प्रांतीय चेयरमैन ने डॉ प्रदीप सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृत चिन्ह देकर स्वागत किया और कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि अपने बीच के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जैसे बड़े संगठन ने इनके कार्यशैली…
जौनपुर गोलीकांड: पुलिस की तत्परता और डॉ. अरुण सिंह की मेहनत से बची युवक की जान जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित उडली गांव में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में गांव निवासी लालता यादव के पुत्र योगेंद्र उर्फ हसनु (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सड़क किनारे हुई थी वारदात जानकारी के अनुसार, योगेंद्र रविवार रात करीब आठ बजे अपने घर…
