Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

जौनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी डॉ. कौस्तुभ ने किए कई थानाध्यक्षों के तबादले जौनपुर | Hind24tv जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल के जरिए जहां कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ को महत्वपूर्ण विभागों की कमान दी गई है। स्थानांतरण सूची इस प्रकार है: बरसठी थाना के प्रभारी राजेश कुमार यादव को स्थानांतरित कर साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनके कार्यकाल में बरसठी क्षेत्र…

Read More

“कोटेदारों की गूंज: यूपी में बढ़े कमीशन की मांग, ‘एक देश-एक कमीशन’ का नारा बुलंद” जौनपुर: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप संघ (जिला कोटेदार संघ) की अगुवाई में मियापुर स्थित एक लॉन में कोटेदारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरसू सिंह ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कोटेदारों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि चाहे जाड़ा हो, गर्मी या बरसात – कोटेदार बिना किसी भेदभाव के राशन वितरण का कार्य पूरी निष्ठा से करते हैं। राजेश तिवारी ने ज़ोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश…

Read More

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए राजा यादवेंद्र दत्त स्थान – राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज, जौनपुर जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के सभागार में राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सत्यराम प्रजापति ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के उप-प्रबंधक जिया राम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राजा यादवेंद्र दत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने राजा साहब के…

Read More

गलत साइड से आ रही कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवक गम्भीर रूप से घायल, पल्सर बाइक जलकर राख जफराबाद (जौनपुर)। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित हौज तिराहे के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गलत दिशा में आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही पल्सर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पल्सर बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की…

Read More

15 दिन बाद भी नहीं मिला इंसाफ़, अब अदालत का रुख करेगा पीड़ित परिवार मछलीशहर पड़ाव हादसे के पीड़ितों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी महिला सभा जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर हुए दर्दनाक हादसे को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मृतकों के परिजनों का आक्रोश और दुख अब भी बरकरार है। हादसे में प्राची मिश्रा, समीर और शिवा गौतम की जान चली गई थी। लेकिन जिम्मेदारों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से परिजनों में भारी नाराज़गी है। मंगलवार को मृतका प्राची मिश्रा की बहन साक्षी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से…

Read More

सोने-चांदी के आभूषणों संग तीन शातिर चोर गिरफ्तार बरसठी पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता बरसठी: स्थानीय थाना पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब निगोह बाजार इलाके से तीन शातिर चोरों को चोरी किए गए बहुमूल्य आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें लंबे समय से वांछित चल रहे चोरों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोपी बनवासी, कमलेश बनवासी एवं सुदामा बनवासी के रूप में हुई है, जो कि भदोही जनपद के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है…

Read More

घाघरपुर में महिला पत्रकार से अभद्रता करना पड़ा महंगा, प्रधान का बेटा गिरफ्तार सुरेरी (जौनपुर)। रामपुर विकासखंड अंतर्गत घाघरपुर गांव के ग्राम प्रधान राम शिरोमणि राजभर एवं उनके बेटे सूरज राजभर द्वारा महिला पत्रकार से की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। माननीय न्यायालय ने सुनवाई के बाद चेतावनी देकर आरोपी को जमानत पर रिहा किया, जिसके बाद ग्राम प्रधान बेटे संग घर लौटे और राहत की सांस ली। क्या है पूरा मामला? घटना…

Read More

जौनपुर: 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण मामले में दोषी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास, ₹15 हजार का अर्थदंड जौनपुर। न्यायालय ने एक दशक पुराने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के संवेदनशील मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) श्री उमेश कुमार की अदालत ने आरोपी विजय कुमार गौतम, निवासी ग्राम सवंसा, को दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष की सश्रम कारावास और ₹15,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह निर्णय न केवल न्याय व्यवस्था में आमजन की आस्था को बल देता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि वर्षों पुराने मामलों में भी…

Read More

37 सालों से नहीं दर्ज हुई एक भी FIR, उत्तर प्रदेश के इस गांव में ‘फैसला ऑन द स्पॉट’ की अनोखी परंपरा शाहजहांपुर (नियामतपुर)। जहां आज के समय में मामूली विवाद भी थाने की चौखट तक पहुंच जाते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नियामतपुर गांव एक मिसाल बन गया है। यहां 1988 से अब तक एक भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोई एफआईआर, कोई गिरफ्तारी नहीं — हर विवाद का हल गांव में ही, आपसी बातचीत और बुजुर्गों की पंचायत से निकलता है। आबादी हज़ार से अधिक, विवाद शून्य करीब 1,400 से अधिक की आबादी…

Read More

शाहजहांपुर का नियामतपुर: हाईटेक गांव की मिसाल, 37 साल से एक ही परिवार संभाल रहा ग्राम पंचायत की बागडोर शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश – जिले के नियामतपुर गांव ने विकास की ऐसी मिसाल पेश की है, जो न केवल आसपास के गांवों बल्कि शहरी क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन चुकी है। शहर जैसी सुविधाओं से लैस इस गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां बीते 37 वर्षों से एक ही परिवार का सदस्य ग्राम प्रधान चुना जा रहा है, और यही नहीं, इस परिवार के तीन सदस्य अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गांव में…

Read More