Author: Jai Singh

मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट डालने वाले युवक की सुरेरी पुलिस ने बचाई जान प्रेम प्रसंग में विफल होने से तनावग्रस्त था युवक, पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी सुरेरी (जौनपुर), 29 अगस्त। थाना सुरेरी क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की जान बचाकर संवेदनशीलता और मुस्तैदी का परिचय दिया। युवक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय, लखनऊ को मेटा कंपनी की ओर से अलर्ट भेजा गया। अलर्ट मिलते ही जौनपुर की सोशल मीडिया सेल हरकत में आई और युवक की लोकेशन तथा मोबाइल नंबर निकालकर सुरेरी थाने को तत्काल…

Read More

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा जफराबाद, दर्शन को उमड़ रही भक्तों की भीड़ भव्य शोभायात्रा के साथ सोमवार को होगा विसर्जन जफराबाद (जौनपुर)। नगर पंचायत जफराबाद में बुधवार से शुरू हुआ गणेश महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कस्बे के नासही मोहल्ले में गणपति बप्पा मोरया संस्था के तत्वावधान में इस वर्ष भी विधिवत रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। विघ्नहर्ता गणेश के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। प्रतिमा स्थापना का कार्य बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम…

Read More

Jaunpur : शनि यादव को सपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर त्रिलोचन महादेव बाजार में हुआ जोरदार स्वागत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर जौनपुर क्षेत्र की रेहटी (तुल्लापुर) निवासी शनि यादव को प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल के नेतृत्व में सपा जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया शनि यादव को जलालपुर, व त्रिलोचन बाजार में आते ही गाजे बाजे के साथ क्षेत्रियों ने जोरदार स्वागत किया शनि यादव ने सबसे पहले त्रिलोचन महादेव धाम में भोलेनाथ का दर्शन पूजन किये उसके बाद यादव धर्मशाला में महेंद्र पाल ( पिंटू ) प्रदेश कार्यकारिणी, इंजीनियर आर एस यादव, उधव यादव रेलवे इंजीनियर, अनुराग वर्मा…

Read More

तीन लोगों की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप जौनपुर । मछलीशहर पड़ाव पर बीते दिनों बारिश के दौरान हुए हादसे में तीन लोगों — समीर, शिवा गौतम और प्राची मिश्रा की मौत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ़ खान ने किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा,…

Read More

बबुरीगांव के शौर्य पांडेय का यूपी अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बबुरीगांव बेलौनाकला गाँव के निवासी शौर्य पांडेय ने उत्तर प्रदेश की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस शानदार चयन से गाँव में हर्ष की लहर दौड़ गई है और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। शौर्य पांडेय का जन्म बबुरीगांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र से प्राप्त की और वर्तमान में गाजियाबाद स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल…

Read More

पॉक्सो एक्ट का आरोपी इमिलिया घाट पुल के पास से गिरफ्तार रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में था वांछित रामपुर (जौनपुर)। थाना रामपुर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह इमिलिया घाट पुल के पास की, जहां आरोपी मौजूद था। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवानन्द रजक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की…

Read More

एक बार फिर गूगल मैप ने भटकाया… टूटी पुलिया से गुजरती कार बह गई बनास नदी में, तीन की मौत, एक बच्ची लापता चित्तौड़गढ़, 27 अगस्त — तकनीक पर जरूरत से ज्यादा भरोसा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गूगल मैप की राह पर चलने वाली एक वैगनआर कार, चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी क्षेत्र में बनास नदी की टूटी हुई पुलिया से गुजरने की कोशिश में तेज बहाव में बह गई। इस भीषण हादसे में 9 में से 5 लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन 3 लोगों की मौत हो चुकी है और एक मासूम बच्ची अभी भी लापता…

Read More

स्कूल की जमीन में जबरदस्ती बनाए गड्ढे से भैंस की बचाई गई जान — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में बुधवार को एक भैंस पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढा इतना गहरा था कि भैंस का पूरा शरीर डूब गया और सिर तक पानी में चला गया। डूबती भैंस ने छटपटाना और जोर-जोर से आवाज़ करना शुरू कर दिया । जिसे सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए । ग्रामीणों ने बिना देरी किए पानी में उतरकर और जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भैंस की जान…

Read More

49 किलो प्रतिबंधित मांस के संग हत्थे चढ़ा गो तस्कर, मोटरसाइकिल बरामद, एक फरार जौनपुर।खेतासराय पुलिस ने बुधवार को एक कुख्यात गौतस्कर को 49 किलो प्रतिबंधित मांस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बादशाही नहर पुलिया मनेछा से अभियुक्त इमरान अहमद को गिरफ्तार किया। उसके…

Read More

नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही झूमते गाते दिखे श्रोतागण भागवत कथा में चौथे दिन हरितालिका तीज व्रत और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का सार रहा मुख्य जौनपुर।शाहगंज नगर के हनुमान गढ़ी सरकार लक्ष्मी नारायण वाटिका लान में चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अगले चरण में मंगलवार को उत्सवमई वातावरण के बीच चौथे दिन की कथा का वाचन संपन्न हुआ। अयोध्या धाम के आचार्य भार्गव मुनीश ने मधुर भजनो कीर्तनों के साथ मुख्य रूप से हरितालिका तीज कथा, समुद्र मंथन, राजा सत्यव्रत की…

Read More