Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
स्थान: इब्राहिमपुर, महराजगंज, जौनपुर ✅ ग्राम प्रधान सस्पेंड, अब त्रिस्तरीय समिति संभालेगी गांव का विकास जौनपुर जिले के महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। ग्राम प्रधान संतोष चौरसिया पर लगभग 10 लाख रुपए के गबन का आरोप साबित होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया। अब गांव का विकास नई टीम के हाथों गांव में विकास कार्यों की निरंतरता को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में गांव के ही विश्वसनीय एवं सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई…
पुलिस टीम ने बैटरी चोर को किया गिरफ्तार — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — थाना क्षेत्र के निवासी राघवेन्द्र सिंह पुत्र कपिल देव सिंह ग्रा0 ताला मझवारा के गाड़ी से 26/8/2025 को अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर फरार हो गये थे । चोरी की घटना के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में लगातार जुटी हुई थी । प्र0नि0 गजानंद चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. प्रद्युम्न यादव 2. असलम को सई नदी के पास से पुलिस हिरासत मे लिया ।…
“जमालपुर में गांव में घूमते हुए पकड़े गए दो संदिग्ध युवक, ग्रामीणों ने रातभर जागकर बचाई चोरियों से गांव की इज्जत!” जौनपुर (मछलीशहर), Hind24TV डिजिटल डेस्क। जौनपुर जिले के मछलीशहर क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच जमालपुर गांव के जागरूक ग्रामीणों ने एक बड़ी घटना को टाल दिया। सोमवार की रात दो संदिग्ध युवकों को गांव में घुसते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बिना देर किए 112 पुलिस को बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। इस सतर्कता ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। क्या हुआ था सोमवार की रात?…
नेवढ़िया में इफ्को के तत्वावधान में भव्य किसान सभा, नैनो उर्वरक के उपयोग पर दिया गया जोर नेवढ़िया (जौनपुर)। नेवढ़िया विकास खंड में मंगलवार को इफ्को (भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड) के तत्वावधान में एक भव्य किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से आए सैकड़ों किसानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा। सभा के मुख्य अतिथि इफ्को जौनपुर प्रतिनिधि संजय यादव रहे। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। श्री यादव ने नैनो यूरिया के फायदों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि यह…
“नज़रों में नई रौशनी: कमरुद्दीनपुर में लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर” आर.जे.शंकर आई हॉस्पिटल और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट की अनूठी पहल जौनपुर। जरूरतमंदों को नई दृष्टि देने के उद्देश्य से आर. जे शंकर आई हॉस्पिटल, वाराणसी और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 सितंबर को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सर्वेश्वरी महाविद्यालय, कमरुद्दीनपुर (शिव मंदिर के पास) में आयोजित होगा। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. परमेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिविर में विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्ग के मरीजों की आँखों की जाँच बिल्कुल…
चोरी की वारदात: चौकी कला गाँव में लाखों की चोरी, नगदी व आभूषण ले उड़े चो जौनपुर (मीरगंज): क्षेत्र के चौकी कला गाँव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर के सदस्य बरामदे में सो रहे थे, जबकि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी कला गाँव निवासी प्रेमा देवी पत्नी स्वर्गीय जीत नारायण यादव के…
पुलिस थाने में घायल को घंटों बैठाए रखा, मोबाइल खंगाल जांची कॉल डिटेल — मारपीट के बाद सुरेरी थाने की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सुरेरी (जौनपुर)।रामपुर निष्फी गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गांव निवासी अरविंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि संजय यादव व विनोद यादव ने लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की नीयत से पिस्टल तक तान दी। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर सीधे सुरेरी थाना पहुंचे, लेकिन वहां उनकी मुश्किलें कम होने के बजाय और…
प्रधानाचार्य की हैवानियत से सहमी छात्राएं, परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार मड़ियाहूं (जौनपुर)। कनावा गांव स्थित प्रेम शंकर दुबे इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ विद्यालय के ही प्रधानाचार्य विनोद दुबे द्वारा की गई शर्मनाक हरकत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने उन्हें अकेले में बुलाकर शारीरिक छेड़छाड़ की, लाइट बंद की, CCTV कैमरा बंद किया और विरोध के बावजूद अश्लील हरकत की। पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पूरे परिवार में भय का माहौल है।…
हत्या के 2 घंटे के भीतर खुलासा: बेलवार गांव में युवक की नृशंस हत्या, 09 आरोपी गिरफ्तार | सुजानगंज पुलिस की बड़ी सफलता ð जौनपुर/सुजानगंज | ð️ 02 सितम्बर 2025 | Hind24TV विशेष रिपोर्ट जनपद जौनपुर के थाना सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गांव के निवासी नरेंद्र कुमार पटेल पुत्र स्व. रामकरन पटेल की हत्या पुरानी रंजिश और ज़मीनी विवाद के चलते लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी गई। क्या हुआ था घटनास्थल पर? प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस…
जौनपुर: जमीनी विवाद में युवक की हत्या, दो घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार रात जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तेरहवीं के भोज से लौट रहे रामकरण पटेल (55) पर घात लगाकर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटियां और बेटे को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी फूलचंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। रामकरण पटेल को चिकित्सकों ने मृत घोषित…
