Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा पंडाल, 101 दीपों की आरती देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मुंगराबादशाहपुर। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से मनाया जाने वाले गणेश महोत्सव पर्व पर सजाये गये गणपति पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहे हैं। सुबह शाम भगवान गणेश की आरती में शामिल होने वाले श्रद्वालु भगवान गणेश की आरती उतार प्रसाद ग्रहण करते हुए गगनभेदी जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे हैं। नगर के कटरा मोहल्ला स्थित कटरा महाराजा गणपति पूजा समिति के पंडाल में गणेश चतुर्थी महोत्सव के पांचवें दिन सिद्ध विनायक भगवान…
पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- प्रभारी निरीक्षक, जलालपुर के नेतृत्व में उ0नि0 विश्वनाथ सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में जलालपुर चौराहे के पास मौजूद थे कि मुखबीर खास ने आकर बताया कि जौनपुर से वाराणसी जाने वाले हाइवे पर तनू चाय के दुकान में तीन व्यक्ति बैठकर आपस में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्तगण को पकड़ लिया । पूछताछ में पकड़े गये अभियुक्तों ने अपना नाम 1. मुहम्मद आसिफ…
व्यापार मंडल ने किया सम्मान समारोह का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — कस्बे में पावर हाउस के समीप रविवार को जलालपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल इन्द्रभान सिंह इन्दू रहे । और विशिष्ट अतिथि में अब्दुल हक अंसारी, उमेश गुप्ता ,त्रिलोचन महादेव के प्रबंधक मुरलीधर गिरी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि ने गणेश भगवान की मूर्ति पर दीपक जलाकर कार्यक्रम का श्री गणेश किया । व्यापार मंडल अध्यक्ष जलालपुर व जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण किया । उसके…
पुलिस पर महिलाओं की पिटाई का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, सुरेरी करौंदी मार्ग पर तीन घंटे तक बंद रहा आवागमन जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के अड़ियार गांव स्थित हनुमानगंज बाजार में रविवार को जमीन विवाद को लेकर राजस्व व पुलिस टीम के पहुंचने पर हंगामा हो गया। निर्माण कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुरेरी-करौंदी मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर घायल महिला को लिटाकर ग्रामीणों ने चारपाई व बांस-बल्ली से रास्ता बंद कर…
अवैध संबंध बना संजू की मौत की वजह, बिजली ठेकेदार ने की थी निर्मम हत्या विद्युतीकरण के दौरान बना संबंध, जब बढ़ी डिमांड तो कर दी हत्या जौनपुर। बदलापुर पुलिस ने सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में हुई संजू देवी की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से बिजली ठेकेदार है और मृतका से उसका दो वर्षों से अवैध संबंध था। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट और अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं। ऐसे हुआ पर्दाफाश शनिवार…
भौकाल बनाने के चक्कर में युवकों ने की हवाई फायरिंग, एक गिरफ्तार, एक फरार जौनपुर। सोशल मीडिया के दौर में रील्स और दिखावे की होड़ में युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में, जहां मामूली कहासुनी और मारपीट के बाद दो युवकों ने दहशत फैलाने के लिए खुलेआम हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। इस झगड़े में…
जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र का निरीक्षण: गोशाला और पेयजल योजनाओं का जायजा रिपोर्टर: दीपक शुक्ला जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विकास खण्ड बक्शा के सादनपुर अस्थाई गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गो आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर, पेयजल और नेपियर घास उपलब्ध पाए गए। शेड में वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था भी पाई गई, जिससे गोवंशों को आरामदायक माहौल मिल सके। डॉ. दिनेश चन्द्र ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों को नैपियर घास प्रचुर…
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा पूजा पंडाल रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।गुड़हाई मोहल्ला स्थित विनायक गणपति पूजा समिति पूजा पंडाल में नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के तीसरे दिन सिध्दीविनायक भगवान गणेश की 51 दीपों की भव्य आरती हुई। शुक्रवार दिन रात को भगवान गणेश की 51 दीपों की आरती देखने के लिए सैकड़ो महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। विधि विधान से लोगों ने भगवान गणेश जी आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारा से समूचा पंडाल गुंजमान हो उठा। पंडाल में सुमन जायसवाल,पूजा, रीता,संगीता, सत्यभामा ऊमरवैश्य,शालू गुप्ता,किरन,अंजू, आशा साहू व रोशनी आदि द्वारा…
धौलपुर में फर्जी ‘ADG’ गिरफ्तार: नीली बत्ती और फर्जी वर्दी के साथ एयर हथियार जब्त राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने बुधवार, 29 अगस्त 2025 की सुबह नाकेबंदी के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ लिया जो स्वयं को फर्जी तरीके से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) बताकर भ्रम फैला रहा था। आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी कार, फर्जी पहचान पत्र, एयर रिवॉल्वर, एयर पिस्टल और दो एयर राइफलें जब्त की गईं, जिससे यह मामला और भी सनसनीखेज बन गया। घटनाक्रम का विवरण गिरफ्तारी और संदिग्ध गतिविधियाँ गिरफ्तारी कब हुई: 29 अगस्त 2025 को धौलपुर जिले में सदर…
एमएलसी ने किया शिक्षण कक्ष का लोकार्पण, विधायक संग किया मूर्ति का अनावरण मछलीशहर (जौनपुर): अशासकीय सहायता प्राप्त फौजदार इंटर कॉलेज, मछलीशहर में शुक्रवार को एक भव्य समारोह के दौरान शिक्षक एमएलसी व नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. रागिनी सोनकर भी उपस्थित रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रबंधक फौजदार यादव की मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण किया। श्री यादव ने अपने विधायक निधि से विद्यालय में दो शिक्षण कक्षों के निर्माण हेतु धनराशि प्रदान की थी। इन कक्षों का निर्माण…
