Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

पॉक्सो एक्ट का आरोपी इमिलिया घाट पुल के पास से गिरफ्तार रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में था वांछित रामपुर (जौनपुर)। थाना रामपुर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह इमिलिया घाट पुल के पास की, जहां आरोपी मौजूद था। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवानन्द रजक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की…

Read More

एक बार फिर गूगल मैप ने भटकाया… टूटी पुलिया से गुजरती कार बह गई बनास नदी में, तीन की मौत, एक बच्ची लापता चित्तौड़गढ़, 27 अगस्त — तकनीक पर जरूरत से ज्यादा भरोसा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गूगल मैप की राह पर चलने वाली एक वैगनआर कार, चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी क्षेत्र में बनास नदी की टूटी हुई पुलिया से गुजरने की कोशिश में तेज बहाव में बह गई। इस भीषण हादसे में 9 में से 5 लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन 3 लोगों की मौत हो चुकी है और एक मासूम बच्ची अभी भी लापता…

Read More

स्कूल की जमीन में जबरदस्ती बनाए गड्ढे से भैंस की बचाई गई जान — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में बुधवार को एक भैंस पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढा इतना गहरा था कि भैंस का पूरा शरीर डूब गया और सिर तक पानी में चला गया। डूबती भैंस ने छटपटाना और जोर-जोर से आवाज़ करना शुरू कर दिया । जिसे सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए । ग्रामीणों ने बिना देरी किए पानी में उतरकर और जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भैंस की जान…

Read More

49 किलो प्रतिबंधित मांस के संग हत्थे चढ़ा गो तस्कर, मोटरसाइकिल बरामद, एक फरार जौनपुर।खेतासराय पुलिस ने बुधवार को एक कुख्यात गौतस्कर को 49 किलो प्रतिबंधित मांस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बादशाही नहर पुलिया मनेछा से अभियुक्त इमरान अहमद को गिरफ्तार किया। उसके…

Read More

नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही झूमते गाते दिखे श्रोतागण भागवत कथा में चौथे दिन हरितालिका तीज व्रत और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का सार रहा मुख्य जौनपुर।शाहगंज नगर के हनुमान गढ़ी सरकार लक्ष्मी नारायण वाटिका लान में चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अगले चरण में मंगलवार को उत्सवमई वातावरण के बीच चौथे दिन की कथा का वाचन संपन्न हुआ। अयोध्या धाम के आचार्य भार्गव मुनीश ने मधुर भजनो कीर्तनों के साथ मुख्य रूप से हरितालिका तीज कथा, समुद्र मंथन, राजा सत्यव्रत की…

Read More

जौनपुर: रोडवेज एआरएम के दुर्व्यवहार से पत्रकारों में उबाल, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रशासन को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन 🗓️ तारीख: 27 अगस्त 2025📍 स्थान: जौनपुर, उत्तर प्रदेश पत्रकारों से दुर्व्यवहार का आरोप, रोडवेज व्यवस्था पर भी सवाल जौनपुर में पत्रकारिता जगत उस समय आक्रोशित हो उठा जब रोडवेज की एआरएम (Assistant Regional Manager) ममता दुबे पर पत्रकारों से दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगा। मामला तब सामने आया जब न्यूज वन इंडिया के पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील सदर अध्यक्ष देवेन्द्र खरे ने रोडवेज बसों की अव्यवस्था और शहर में लगने वाले लगातार जाम को लेकर एआरएम से…

Read More

“मैं ज़िंदा हूँ”: सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित बुज़ुर्गों की गुहार सुन भावुक हुआ ज़िला प्रशासन जौनपुर। सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई एक मार्मिक और असाधारण दृश्य की साक्षी बनी, जब सिकरारा ब्लॉक से आए तीन बुज़ुर्ग— कृपाशंकर त्रिपाठी, मंगरू और महंगू— गले में तख्तियाँ लटकाए हुए जिलाधिकारी के समक्ष पहुँचे। तख्ती पर लिखा था— “मैं ज़िंदा हूँ”। इनकी आँखों में आँसू थे और आवाज़ में पीड़ा। उन्होंने बताया कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते न केवल उनकी पहचान पर सवाल उठ गया है, बल्कि वृद्धावस्था पेंशन भी बंद कर दी…

Read More

26 घंटे बाद नाले में मिले समीर और प्राची के शव, मछलीशहर पड़ाव पर हादसे से मचा कोहराम एसपी डॉ. कौस्तुभ लगातार मौके पर डटे रहे, SDRF की टीम को मिली सफलता जौनपुर। शहर के मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार शाम हुए हृदयविदारक हादसे में मैनहोल में गिरकर नाले में बहे युवक और युवती के शव मंगलवार की देर शाम 26 घंटे बाद वी-मार्ट के पीछे पठानटोलिया इलाके में बरामद हुए। शव मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार और आंसुओं से माहौल गमगीन हो गया। मियांपुर मोहल्ला निवासी प्राची मिश्रा, सोमवार को ब्यूटी पार्लर से लौटते समय मछलीशहर…

Read More

होमगार्ड की लाठी-डंडों से पिटाई कर अधमरा कर फेंका, ट्रामा सेंटर में भर्ती मड़ियाहूं (जौनपुर): मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक होमगार्ड को अधमरा हालत में सड़क किनारे फेंका हुआ पाया गया। अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे गए होमगार्ड को मड़ियाहूं सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही कला गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश कुमार पटेल सुरेरी थाने पर…

Read More

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद पारिवारिक विवाद में पति के सिर पर डंडे से किया था वार, आरोपी महिला गीता देवी को बरसठी पुलिस ने दबोचा जौनपुर (बरसठी), 26 अगस्त 2025। गनेशपुर गांव में पति की हत्या के मामले में बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पारिवारिक विवाद के चलते गीता देवी ने अपने पति शिवकुमार की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। 🔍 क्या…

Read More