Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
भाजपाइयों ने नगर में निकाली गया तिरंगा यात्रा रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा मां कमला देवी इंटर कालेज जयपालपुर से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सांसद सीमा द्विवेदी,पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,अजय शंकर दूबे, भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू व श्री प्रकाश शुक्ला आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक व पदयात्रा संयुक्त रैली के माध्यम से हाथों में तिरंगा झंडा लिए डीजे के पीछे भारत माता का जय बोलते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मां कमला देवी इंटर कालेज जयपालपुर से शुरुआत होकर नगर…
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में दो बाईकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है। बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे जमालापुर बाबतपुर तिराहे निवासी कचौड़ी वाले का भतीजा नितिन पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल 27 वर्ष एवं मामा का लड़का प्रिंस पटेल निवासी कपसेठी वाराणसी रामपुर की तरफ से होटल से खाना खाकर पल्सर गाड़ी से लौट रहा था जैसे ही जोगापुर श्री राम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के पास पहुंचा की सामने…
Jaunpur News:ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — जलालगंज रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से अभिषेक सोनकर उर्फ गब्बर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर उम्र लगभग 25 वर्ष तथा सूरज सोनकर पुत्र दीपचंद सोनकर उम्र लगभग 20 वर्ष की मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनिल कुमार गौड़ ने बताया कि ट्रेन के ड्राइवर से मेरी बात फोन पर हुई तो उन्होंने बताया कि दो लोग रेलवे…
छलकती आँखों से महिला ने एसडीएम को बांधा रक्षा का बंधन भाई बनाकर लगाई अपने कैंसर पीड़ित पति की जान बचाने की गुहार एसडीएम ने कहा बहन की हर सम्भव होगी मदद,तत्काल बना राशन कार्ड,बिजली बिल कम करने को एसडीओ को दिया निर्देश रिपोर्टर दीपक शुक्ला शाहगंज जौनपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उस समय माहौल अचानक उस समय भावुक हो गया।जब एक महिला अपने आंखों में आंसुओं से भरे सागर एसडीएम के सामने हाथ फैलाते हुए एसडीएम का हाथों में रक्षा बंधन बांधा और कहा की मेरे पति की जान बचा लीजिये।मैं बहुत मजबूर हूँ। शनिवार को स्थानीय तहसील…
कजरी,सावन गीतों ने सावन उत्सव को बनाया ख़ास,झूमी महिलाएं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका केसरी प्रथम व उर्मिला रही द्वितीय सर्ववैश्य समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन मिलन महोत्सव रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। कटरा मोहल्ला स्थित बलिभद्र में सर्ववैश्य समाज महिला मंडल द्वारा सावन मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं सावन उत्सव में सज संवर कर नृत्य,कजरी गीत व सावन गीतों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ली। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुमन जायसवाल,कोषाध्यक्ष सत्यभामा, महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य,आशा साहू,कोमल केशरी, बीना ऊमरवैश्य,प्रिया व वर्षा आदि महिलाओं ने भगवान शंकर आईना व मां पार्वती नंदिनी के रूप में सजे…
Jaunpur News:पीली नदी हुई पुनर्जीवित, विधायक और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताया आभार
Jaunpur News:पीली नदी हुई पुनर्जीवित, विधायक और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताया आभार रिपोर्टर दीपक शुक्ला जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली पीली नदी के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने के उपरान्त मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ रविवार सायं पीली नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देवरिया गांव स्थित मई पुल पर पहुंचे, जहां उन्होंने 200 वर्ष पुराने शिव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का अवलोकन किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल…
हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा त्रिलोचन महादेव धाम, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- सावन मास के तीसरे सोमवार को त्रिलोचन महादेव धाम पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही हजारों शिवभक्त “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए मंदिर परिसर में जुटे और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। मंदिर से सटे ऐतिहासिक तालाब के किनारे महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें सुबह से ही लगी रहीं। श्रद्धालु शांतिपूर्वक आगे बढ़ते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा त्रिलोचन महादेव का विधिपूर्वक जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन…
मड़ियाहूं कोतवाली में गिरा विशालकाय बरगद का पेड़ क्षेत्राधिकारी की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त। जौनपुर जिले के मडियाहूं कोतवाली में बीती रात भारी बारिश के चलते कोतवाली में स्थित बरगद का विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर गिर जाने से उसके नीचे खड़ी क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं का गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा की गाड़ी के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ी हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता था। बताते हैं कि रात में क्षेत्राधिकार गिरेंद्र कुमार सिंह का ड्राइवर विजय यादव कहीं से सीओ साहब के साथ लौट कर आया। उन्हें अपनी आवास पर छोड़ने के बाद प्रतिदिन की…
Jaunpur News : सपा सांसद का हुआ जोरदार स्वागत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—, समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस के अवसर पर होटल रिवर व्यू में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव का जलालपुर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता इंदु प्रकाश सिंह पमपम के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अजीत यादव ,भगवती सरोज, नीरज यादव ,अरुण यादव, हरीराम यादव, पवन मण्डल, सूबेदार यादव ,अजीत चौरसिया के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सांसद जी का स्वागत किया।
Jaunpur News:सरकारी स्कूल मर्ज किए जाने के बाद अब बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट विद्यालय पर, सरकार की नजर रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर । बरसठी विकास खंड बरसठी के बारिगांव (हनुमान नगर) में शुक्रवार को बिना मान्यता के चल रहे एक प्राइवेट विद्यालय को कराया गया बंद। खण्ड शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बारिगांव ( हनुमान नगर ) में न्यू हॉली डिवाइन चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय को बंद कराया गया है। यह विद्यालय 25 मार्च 2024 से संचालित हो रहा था लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं कराया गया और बच्चों से गाइडलाइन से ज्यादा फीस…

