Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

आज की टेक्नोलॉजी दुनिया की बड़ी खबरें 📅 दिनांक: 19 अगस्त 2025 💡 भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT Go — अब सिर्फ ₹399 में मिलेगा GPT-5 का अनुभव OpenAI ने भारत के यूजर्स के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए नया सब्सक्रिप्शन प्लान “ChatGPT Go” लॉन्च किया है। इसकी कीमत मात्र ₹399 प्रति माह रखी गई है। इसमें GPT-5, इमेज जेनरेशन, फाइल अपलोड और डाटा एनालिसिस जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी जा रही हैं। सबसे खास बात यह है कि अब भुगतान सीधे UPI (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm) से किया जा सकता है और सभी कीमतें भारतीय रुपये में…

Read More

देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें | दिनांक: 19 अगस्त 2025 🌍 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें भारत-चीन के बीच कूटनीतिक समीकरणों में बदलाव दिल्ली में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और भारतीय नेतृत्व के बीच सीमा विवाद सहित आर्थिक व रणनीतिक मसलों पर अहम बैठक। मुंबई में रेड अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त BMC ने स्कूल-कॉलेज बंद किए, निजी कंपनियों को वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह। भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत GST सुधारों और यूक्रेन शांति वार्ता की उम्मीद से सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त। यूक्रेन युद्ध पर नई पहल, वॉशिंगटन में अहम बैठक ज़ेलेंस्की, ट्रंप और यूरोपीय नेताओं…

Read More

जौनपुर के दो लापता बच्चे इलाहाबाद में मिले, गांव में दौड़ी खुशी की लहर रेलवे स्टेशन से साइकिल मिलने से ट्रेन से जाने की आशंका, परिजनों ने लिया राहत की सांस मड़ियाहूं (जौनपुर)। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव और नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव से सोमवार की शाम लापता हुए दो बच्चों को प्रयागराज में सुरक्षित मिलने की खबर से परिजनों के साथ पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सरौना गांव निवासी रेयांश विश्वकर्मा और जवंसीपुर गांव निवासी प्रवेश दुबे सोमवार की शाम अपने-अपने घर से साइकिल लेकर निकले थे। देर रात तक…

Read More
Up

सख़्त तेवर के साथ कहा — अब अपराध और भ्रष्टाचार नहीं चलेगा जनता को मिलेगा सम्मान और न्याय, दलालों की नहीं होगी कोई जगह जौनपुर। नगर कोतवाली के नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही अपने तेवर स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने कोतवाली परिसर में आयोजित परिचयात्मक बैठक में अधीनस्थ सभी उप निरीक्षकों, आरक्षियों, दीवानों, मुंशी, महिला उप निरीक्षकों व महिला कांस्टेबलों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि “किसी भी प्रकार की शिकायत मेरे पास नहीं आनी चाहिए। यदि कोई अनियमितता पाई गई तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि नगर…

Read More
Up

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर बक्शा थाना पर पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नागरिकों से की संवाद, अफवाहों से बचने की अपील जौनपुर, 18 अगस्त। जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में थाना बक्शा परिसर में सोमवार को पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर सहित थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक, जनप्रतिनिधि, एवं विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। मीटिंग का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना था। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि समाज…

Read More
Up

पारिवारिक कलह ने ली मासूम की जान: मां ने तीन बच्चों संग खाया ज़हर, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर जौनपुर (शाहगंज) । जनपद के शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत सबरहद गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ज़हर खा लिया। इलाज के दौरान छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो अन्य बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सबरहद गांव निवासी सविता (पत्नी दीपचंद) सोमवार…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 103 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण, आपदा मामलों में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त बदलापुर (जौनपुर) स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जनपदवासियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया…

Read More
Up

राज्यमंत्री की पहल से कश्मीर में मृत ऑपरेटर के परिजनों को मिला मुआवजा ₹16.83 लाख का चेक सौंप परिजनों के पोछे आँसू खेतासराय (जौनपुर): जम्मू-कश्मीर में काम के दौरान दुर्घटना में मारे गए जौनपुर निवासी क्रेशर ऑपरेटर विकास पासवान के परिवार को आखिरकार न्याय और राहत मिली। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों को ₹16.83 लाख का मुआवजा प्रदान किया गया। मूल रूप से एतमादपुर, खेतासराय निवासी विकास पासवान शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। बीते 12 जुलाई 2024 को कार्य के दौरान उनकी मौत…

Read More

अर्सी नदी पुलिया पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी रिपोर्ट-निशांत सिंह बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव के पास स्थित अर्सी नदी की पुलिया पर सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त गद्दोपुर मड़ियाहूं निवासी दिनेश पाल (50) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश पाल रविवार की शाम पास के गांव पिपरिया (चकनरायनपुर) में एक तेरहवीं भोज में शामिल होने गए थे। देर शाम घर लौटते समय वह…

Read More

देशी शराब दुकान में चोरी के मामले में बरसठी पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार रिपोर्ट-निशांत सिंह बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय थाना पुलिस ने देशी शराब व बियर की दुकान में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सोमवार को आदमपुर तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने निगोह निवासी कल्पनाथ यादव और एक नाबालिग को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी की गई नकदी ₹1500 बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते 18/19 मई की…

Read More