Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

जौनपुर: जन्माष्टमी पर तलवार से केक काटने वाला युवक गिरफ्तार, दो नाजायज तलवारें बरामद जौनपुर (रामपुर), 18 अगस्त 2025: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर कानून का उल्लंघन करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिसमें वह तलवार से केक काटता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो नाजायज तलवारें भी बरामद की हैं। वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में घटना जन्माष्टमी के दिन की बताई जा रही है। वायरल…

Read More

गणेश वंदना से गूंजा मछलीशहर, गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट का 22वां समारोह भव्यता के साथ संपन्न पीहू खरे की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विशिष्ट अतिथियों ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा मछलीशहर, जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट का 22वां पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुका था, जब नगर की प्रतिभाओं ने मंच पर अपनी कला का अनुपम प्रदर्शन किया और समाजसेवी मंचों से प्रेरक संदेशों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा,…

Read More

कोटगांव में ग्रामीणों का सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन, “रोड नहीं तो वोट नहीं” का लगाया नारा जौनपुर, रामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटगांव (विशेनपुरा) के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चौरा माता मंदिर के समीप एकत्र हुए दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए ऐलान किया कि जब तक गांव में पक्की सड़क नहीं बनेगी, तब तक वे आगामी चुनावों में वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव में चकरोड तो मौजूद है, लेकिन आज तक उस पर पक्की…

Read More

Jaunpur :बदलापुर थाने में जन्माष्टमी पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी निलंबित जौनपुर | जनपद के बदलापुर थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने तत्काल प्रभाव से बदलापुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में थाने के अंदर मंच पर बार डांसर्स को अश्लील गानों पर नाचते…

Read More

रामपुर थाने के कर्मठ हेड कांस्टेबल त्रिलोकी नाथ सिंह को भावभीनी विदाई जौनपुर। जनपद के रामपुर थाना परिसर में शनिवार को एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब वर्षों से अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले हेड कांस्टेबल त्रिलोकी नाथ सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सिधवन चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विदाई दी। जैसे ही त्रिलोकी नाथ सिंह को विदाई दी गई, माहौल भावुक हो उठा। साथी पुलिसकर्मियों की आंखों से अश्रु छलक उठे। यह विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि…

Read More

जौनपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने किए कई थाना प्रभारियों के तबादले जौनपुर, 17 अगस्त 2025 – जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इन फेरबदल में कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का विवरण इस प्रकार है: विश्वनाथ प्रताप सिंह – प्रभारी निरीक्षक जफराबाद से स्थानांतरित होकर बने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गजानंद चौबे – सिंगरामऊ से बने प्रभारी निरीक्षक जलालपुर शेष कुमार शुक्ला – लाइन बाजार से बने प्रभारी निरीक्षक बदलापुर जयप्रकाश यादव – खुटहन से…

Read More

थाना सुरेरी में श्रद्धा और उल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जौनपुर। थाना सुरेरी परिसर में थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.आर. के.पटेल, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह तथा समाजसेवी विनय सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के लिए थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकी और पूजा-अर्चना के उपरांत भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्य अतिथियों ने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने, सामाजिक…

Read More
Up

सुभाष बिंद जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित सरलता और सेवा भाव की प्रतिमूर्ति रहे सुभाष बिंद को क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से किया याद रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर, बरसठी — विकास खंड बरसठी के अंतर्गत कटवार ग्राम निवासी, दिवंगत शिक्षक व समाजसेवी सुभाष बिंद जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सहज, सरल और सेवा-भावी व्यक्तित्व को स्मरण किया। ज्ञात हो कि सुभाष बिंद जी न केवल एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र…

Read More

जौनपुर जिलाधिकारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गौशाला का किया निरीक्षण, की गो-पूजन व व्यवस्था की समीक्षा रिपोर्टर: दीपक शुक्ला जौनपुर, बदलापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील बदलापुर के शाहपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से गो-पूजन कर गायों को केला और गुड़ भी खिलाया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की स्वच्छता, भोजन, जल, चिकित्सा सुविधा आदि व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी स्वयं गौ-आश्रय स्थलों का…

Read More

रामपुर पुलिस ने 11 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे, कुल कीमत ₹1.90 लाख रामपुर (जौनपुर), 16 अगस्त। थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न कंपनियों के 11 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,90,000 बताई जा रही है, CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन आज संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। इस अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा…

Read More