Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
जंगी पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण कर बोले विधायक तुफानी सरोज: “युवा निभाएं राष्ट्र निर्माण में भूमिका” रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर – स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जंगी पीजी कॉलेज, असबरनपुर में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक तुफानी सरोज थे, जिन्होंने ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि, कॉलेज स्टाफ और छात्रों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात विज्ञान संकाय की छात्राओं अन्नू यादव, लक्ष्मी गुप्ता और सोनी गौड़ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का…
रामपुर ब्लॉक में धनंजय सिंह की एंट्री से गरमाई सियासत, अमित सिंह टाटा को दिया समर्थन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह रामपुर (जौनपुर) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जौनपुर जिले के रामपुर ब्लॉक की राजनीति उस समय अचानक गरमा गई जब पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी अमित सिंह टाटा के समर्थन में सार्वजनिक मंच से अपील कर दी। इस घोषणा के साथ ही जहां क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई, वहीं हर वर्ग के युवा सड़कों पर उतर आए। रामपुर ब्लॉक के सीठुपुर गांव निवासी और वाराणसी में अधिवक्ता रहे अमित सिंह टाटा बीते कुछ…
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा मन रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजकुमार ऊमरवैश्य (राजू) द्वारा ध्वजारोहण एवं प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियों बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा…
स्वतंत्रता दिवस पर बरसठी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण बरसठी, जौनपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बरसठी क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” जैसे ओजस्वी नारों से सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता राजापुर ग्राम निवासी युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी अनूप सिंह ने की। यात्रा की शुरुआत बरसठी मियांचक तिराहे से हुई और…
जे.आर.पी. इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस जौनपुर, रामपुर (नगर पंचायत) — जिले के प्रतिष्ठित जे.आर.पी. इंटर कॉलेज, रामपुर (नहर के पास) में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार पांडेय एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति श्री अशोक सिंह द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्रों पर…
नगर पंचायत रामपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ध्वजारोहण कर नगर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने दिलाई देश सेवा की शपथ रिपोर्टर: दीपक शुक्ला, रामपुर (जौनपुर)नगर पंचायत रामपुर में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विनोद कुमार जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी श्री कुंवर गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया एवं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस…
एक शाम वतन के नाम में गूंजी शेर-ओ-शायरी, देशभक्ति रंग में रंगी महफ़िल मशहूर शायरों व कवियों ने पेश किए नग़मे-ए-वतन, देर रात तक तालियों से गूंजता रहा मैदान शाहगंज।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार रात नगर में देशभक्ति से ओत-प्रोत अदबी और साहित्यिक माहौल देखने को मिला। एस.बी.एम. वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होटल शाहगंज पैलेस के मैदान में भव्य “एक शाम वतन के नाम – ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन” का आयोजन किया गया, जिसने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस विभाग के अजीत सिंह चौहान का स्वागत आयोजक डॉ.…
किश्तवाड़ में बादल फटने से भीषण तबाही, 35 से अधिक की मौत, 100 से ज्यादा घायल किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर), 14 अगस्त — जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार रात को मचैल माता यात्रा मार्ग पर स्थित चिशोती गांव में बादल फटने की भयावह घटना ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। प्रशासन के अनुसार, अब तक 35 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। यह त्रासदी किश्तवाड़ के पदर उपखंड में…
रामपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा नगर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जिलाधिकारी ने किया तिरंगा फहराकर उत्साहवर्धन रामपुर । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत रामपुर में बुधवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ध्रुव खाड़ियां ने किया। रैली का शुभारंभ बाल्थर डिग्री कॉलेज से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि सीडीओ ध्रुव खाड़ियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विकास खंड मुख्यालय रामपुर में…
देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि: सराय डिगुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हुआ पूरा नगर रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर : अमर शहीदों की स्मृति में सराय डिगुर गांव से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत स्थानीय शिव मंदिर से की गई। यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद धनंजय सिंह, भाजपा नेता विमल प्रताप सिंह, अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, करणी सेना महासचिव गुलाब सिंह, संयोजक अवनीश तिवारी गोलू, धीरज गुप्ता और अनुराग ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह आठ किलोमीटर लंबी यात्रा नगर के मुख्य…
