Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा रिपोर्ट -अर्चना मिश्रा रामपुर विकास खंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को नूरपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हर घर तिरंगा अभियान को नूरपुर बाजार में शुभारंभ करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। नोनारी मंडल के नूरपुर बाजार में विशाल तिरंगा पद यात्रा का आयोजन हुआ, जो शिव मंदिर नूरपुर से शुरू होकर हरिहरपुर तक संपन्न हुई। कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल…

Read More

नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन रामपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच, ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन रामनरेश सिंह डिग्री कॉलेज, अड़ियार, हनुमानगंज, सुरेरी में संपन्न हुआ। जिसमें 102 से अधिक मरीजों का जांच किया गया, 11 मरीजों को जांच में मोतियाबिंद मिला और उन्हें आपरेशन हेतु आर जे शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी ले जाया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और नेत्र स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मोतियाबिंद की जांच, आवश्यक ऑपरेशन…

Read More

कुत्तों के दौड़ाने पर हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत बहन के यहां राखी बंधवाकर लौट रहा था युवक रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के तरहठी मार्ग पर कमालपुर गांव के पास बाइक सवार युवक को कुत्तों के झुंड द्वारा दौड़ाने पर बाईक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पलट गई जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की रात 10 बजे की है थाना क्षेत्र के मनोरथपुर तरहठी निवासी पवन कुमार दुबे उर्फ नन्हे (42)पुत्र छोटेलाल दुबे अपनी बहन के घर बेलवार सुजानगंज राखी बंधवाने गए थे।वहां से अपने…

Read More

भाजपाइयों ने नगर में निकाली गया तिरंगा यात्रा रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा मां कमला देवी इंटर कालेज जयपालपुर से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सांसद सीमा द्विवेदी,पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,अजय शंकर दूबे, भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू व श्री प्रकाश शुक्ला आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक व पदयात्रा संयुक्त रैली के माध्यम से हाथों में तिरंगा झंडा लिए डीजे के पीछे भारत माता का जय बोलते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मां कमला देवी इंटर कालेज जयपालपुर से शुरुआत होकर नगर…

Read More

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में दो बाईकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है। बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे जमालापुर बाबतपुर तिराहे निवासी कचौड़ी वाले का भतीजा नितिन पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल 27 वर्ष एवं मामा का लड़का प्रिंस पटेल निवासी कपसेठी वाराणसी रामपुर की तरफ से होटल से खाना खाकर पल्सर गाड़ी से लौट रहा था जैसे ही जोगापुर श्री राम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के पास पहुंचा की सामने…

Read More

Jaunpur News:ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — जलालगंज रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से अभिषेक सोनकर उर्फ गब्बर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर उम्र लगभग 25 वर्ष तथा सूरज सोनकर पुत्र दीपचंद सोनकर उम्र लगभग 20 वर्ष की मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनिल कुमार गौड़ ने बताया कि ट्रेन के ड्राइवर से मेरी बात फोन पर हुई तो उन्होंने बताया कि दो लोग रेलवे…

Read More

छलकती आँखों से महिला ने एसडीएम को बांधा रक्षा का बंधन भाई बनाकर लगाई अपने कैंसर पीड़ित पति की जान बचाने की गुहार एसडीएम ने कहा बहन की हर सम्भव होगी मदद,तत्काल बना राशन कार्ड,बिजली बिल कम करने को एसडीओ को दिया निर्देश रिपोर्टर दीपक शुक्ला शाहगंज जौनपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उस समय माहौल अचानक उस समय भावुक हो गया।जब एक महिला अपने आंखों में आंसुओं से भरे सागर एसडीएम के सामने हाथ फैलाते हुए एसडीएम का हाथों में रक्षा बंधन बांधा और कहा की मेरे पति की जान बचा लीजिये।मैं बहुत मजबूर हूँ। शनिवार को स्थानीय तहसील…

Read More

कजरी,सावन गीतों ने सावन उत्सव को बनाया ख़ास,झूमी महिलाएं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका केसरी प्रथम व उर्मिला रही द्वितीय सर्ववैश्य समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन मिलन महोत्सव रिपोर्ट-विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। कटरा मोहल्ला स्थित बलिभद्र में सर्ववैश्य समाज महिला मंडल द्वारा सावन मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं सावन उत्सव में सज संवर कर नृत्य,कजरी गीत व सावन गीतों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ली। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुमन जायसवाल,कोषाध्यक्ष सत्यभामा, महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य,आशा साहू,कोमल केशरी, बीना ऊमरवैश्य,प्रिया व वर्षा आदि महिलाओं ने भगवान शंकर आईना व मां पार्वती नंदिनी के रूप में सजे…

Read More

Jaunpur News:पीली नदी हुई पुनर्जीवित, विधायक और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताया आभार रिपोर्टर दीपक शुक्ला जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली पीली नदी के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने के उपरान्त मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ रविवार सायं पीली नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देवरिया गांव स्थित मई पुल पर पहुंचे, जहां उन्होंने 200 वर्ष पुराने शिव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का अवलोकन किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल…

Read More

हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा त्रिलोचन महादेव धाम, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- सावन मास के तीसरे सोमवार को त्रिलोचन महादेव धाम पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही हजारों शिवभक्त “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए मंदिर परिसर में जुटे और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। मंदिर से सटे ऐतिहासिक तालाब के किनारे महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें सुबह से ही लगी रहीं। श्रद्धालु शांतिपूर्वक आगे बढ़ते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा त्रिलोचन महादेव का विधिपूर्वक जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन…

Read More