जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में दो बाईकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है।
बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे जमालापुर बाबतपुर तिराहे निवासी कचौड़ी वाले का भतीजा नितिन पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल 27 वर्ष एवं मामा का लड़का प्रिंस पटेल निवासी कपसेठी वाराणसी रामपुर की तरफ से होटल से खाना खाकर पल्सर गाड़ी से लौट रहा था जैसे ही जोगापुर श्री राम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के पास पहुंचा की सामने से दूसरा बाइक सवार आ गया। बताते हैं कि तेज रफ्तार होने के कारण नितिन पटेल बाइक को संभाल नहीं सका जिसके कारण उसका बाईक दूसरी बाइक से टकराते हुए हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गया डिवाइडर से टकराने के कारण नितिन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पीछे बैठा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार रितांशू सिंह निवासी जमालापुर भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना परिजनों को दिया मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रिंस और रितांशू की गंभीर हालत देखते हुए रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया वही परिजनों के कहने पर पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर कर दिया है।
Jaunpur News; रामपुर में दो बाईक आमने-सामने टक्कर में एक की मौत,दूसरा बाईक सवार भी जख्मी
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
