Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
मड़ियाहूं कोतवाली में गिरा विशालकाय बरगद का पेड़ क्षेत्राधिकारी की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त। जौनपुर जिले के मडियाहूं कोतवाली में बीती रात भारी बारिश के चलते कोतवाली में स्थित बरगद का विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर गिर जाने से उसके नीचे खड़ी क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं का गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा की गाड़ी के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ी हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता था। बताते हैं कि रात में क्षेत्राधिकार गिरेंद्र कुमार सिंह का ड्राइवर विजय यादव कहीं से सीओ साहब के साथ लौट कर आया। उन्हें अपनी आवास पर छोड़ने के बाद प्रतिदिन की…
Jaunpur News : सपा सांसद का हुआ जोरदार स्वागत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—, समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस के अवसर पर होटल रिवर व्यू में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव का जलालपुर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता इंदु प्रकाश सिंह पमपम के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अजीत यादव ,भगवती सरोज, नीरज यादव ,अरुण यादव, हरीराम यादव, पवन मण्डल, सूबेदार यादव ,अजीत चौरसिया के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सांसद जी का स्वागत किया।
Jaunpur News:सरकारी स्कूल मर्ज किए जाने के बाद अब बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट विद्यालय पर, सरकार की नजर रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर । बरसठी विकास खंड बरसठी के बारिगांव (हनुमान नगर) में शुक्रवार को बिना मान्यता के चल रहे एक प्राइवेट विद्यालय को कराया गया बंद। खण्ड शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बारिगांव ( हनुमान नगर ) में न्यू हॉली डिवाइन चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय को बंद कराया गया है। यह विद्यालय 25 मार्च 2024 से संचालित हो रहा था लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं कराया गया और बच्चों से गाइडलाइन से ज्यादा फीस…
रामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,चौकी पर पहुंची मायके वालों ने किया हंगामा जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने टिनशेड में लगे बल्ली के कड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का वीडियो बनाते हुए शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। इसके बाद मायके से पहुंचे महिला परिजनों ने जमालापुर चौकी पर पहुंचकर घंटों हंगामा किया। किसी तरह समझाने को जाने के बाद भी 11:00 बजे तक महिलाएं पुलिस चौकी पर बैठी रही।…
रामपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की गई मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवानन्द रजक अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में…
बनीडीह गांव के पंद्रह भूमिहीन बनवासियों को जिलाधिकारी का सौगात जिलाधिकारी जन चौपाल के जरिए लोगों के सुनी समस्या रिपोर्टर दीपक शुक्ला जौनपुर। रामपुर विकास खंड के बनीडीह गांव में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्रने लगाया जनचौपाल, जिसमे जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि मड़ियाहूं तहसील में कल संपूर्ण समाधान दिवस पर मुसहर जाती के समस्याएं सामने आई थी जिसका धरातल पर वास्तविक परीक्षण कराते हुए उनको सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए जन चौपाल लगाया गया। जिसमे आज 15…
जौनपुर: शहीद कांस्टेबल की पत्नी को मदद के नाम पर चंदा वसूल कर खा गया एक पुलिसकर्मी, ऐसे हुआ खुलासा उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पुलिस विभाग का एक शर्मसार करने वाला मामला आया है सामने. पुलिसकर्मी के घरवालों को आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर उसने 4 लाख रुपये वसूल लिए. उसे मृतक के घरवालों को न देकर बल्कि खुद अपने पास ही रख लिया. फिलहाल, पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर आपदा में अवसर तलाशने वाले पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. इस मामले की अब विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल, अपने साथी…
देवर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या,जांच के बाद दोनों गिरफ्तार दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र के ओम विहार फेस-1 में पत्नी सुष्मिता देव ने प्रेमी देवर राहुल देव के साथ मिलकर पति करण देव (35) की हत्या कर दी और किसी को शक ना हो उसके लिए परिवार को बताया कि करंट से उसकी मौत हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की शक के आधार पर प्रेमी देवर के मोबाइल से खुलासा हुआ।दिल्ली पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
Jaunpur: तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने लूना में मारी टक्कर, एक महिला की हुई दर्दनाक मौत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर में थानागद्दी रोड पर जे एस मार्ट के सामने जलालपुर से थाना गद्दी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने लूना में जोरदार टक्कर मारी जिसमें एक महिला मनसा मौर्य पत्नी जय प्रकाश मौर्य उम्र लगभग 50 वर्ष की जगह पर मौत हो गयी । ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर…
जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। रिपोर्टर दीपक शुक्ला बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों का निर्वहन, प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के विचार, शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का आम जनमानस में प्रचार प्रसार, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हेल्थ कार्ड, पत्रकारों को पेंशन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा पात्र मीडिया प्रतिनिधियों तथा 70 वर्ष से अधिक की आयु के सभी मीडिया प्रतिनिधियों के आयुष्मान…
