Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
ग्रामीण पत्रकारों के रहनुमा थे बाबू बालेश्वर लाल: संजय अस्थाना जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार संघ भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जहां उपस्थति पत्रकार बंधुओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये संस्थापक के प्रति स्वरांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित कलमकारों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि बाबू जी अपने निश्चय के धनी व्यक्ति थे। यदि किसी बात का विरोध कर लेते तो चाहे कुछ भी हो जाय, उससे हारने का नाम नहीं लेते थे और अनीति और अन्याय तो…
ट्रिपल मर्डर से सहमा जौनपुर,अज्ञात बदमाशों ने पिता और दो पुत्रों को उतारा मौत के घाट, जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र की नेवादा अंडरपास के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पिता व दो पुत्र की किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर बदमाश फरार ,ट्रिपल मर्डर से सहमा जौनपुर।सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी मौके पर हथौड़ी बरामद।
UP में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरु,परिसीमन के लिए जारी हुआ शासनादेश लखनऊ। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। इन चुनावों से पहले गांवों के परिसीमन के लिए शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि पिछले पंचायत चुनाव के बाद तमाम ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों के शहरी क्षेत्र में शामिल होने से स्थिति बदली है। इसके मद्देनजर शासन ने सभी जिलों से ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों के आंशिक पुनर्गठन के प्रस्ताव 5 जून तक मांगे हैं। पंचायत चुनाव-2021 के बाद कई जिलों में नगर पंचायत,…
सड़क दुघर्टना में दो बाइक सवार लोगों की दर्दनाक मौत रिपोर्ट-निशांत सिंह मछलीशहर जौनपुर सड़क पर चकमुबारक गांव के पास सड़क दुघर्टना में ट्रक से टक्कर होने पर दो बाइक सवार लोगों की मौत शुक्रवार की सुबह हो गई।बाइक सवार सुनील सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह ग्राम मेदपुर ( भिटहां) मीरगंज (50 वर्ष लगभग) तथा प्रदीप सिंह पुत्र लालता प्रसाद सिंह ग्राम दाउदपुर कोटियां (50 वर्ष लगभग) शादी समारोह से लौट रहे थे। दोनों की मौत हो गई है।शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पर लाया गया है। समाचार मिलते ही स्वजन तथा आस पास के कई गांवों के लोग बड़ी…
रामपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो से सफेद धातु की दो मूर्तियां और अवैध असलहा कारतूस किया बरामद जौनपुर जिले की रामपुर थाना पुलिस कई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों के पास से पीली एवं सफेद धातु की मूर्तियां समेत चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त नगदी एवं अवैध असलहा व कारतूस बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। रामपुर थानाध्यक्ष देवानंद रजक और उनकी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो चोरों दिनेश उर्फ मोनू उर्फ प्रीत तिवारी पुत्र शेष नरायन तिवारी निवासी राजापुर थाना रामपुर…
मड़ियाहूं में अज्ञात लोगों ने एक युवक की ईंट से कूचकर की हत्या, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में सोमवार की सरेशाम एक युवक की ईट से कुच-कुच कर नृशंस हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि गांव की उत्तरी छोर पर स्थित कुटी हनुमान गढ़ी मंदिर पर अभिषेक तिवारी उर्फ सोनी पुत्र अरविंद तिवारी 32 वर्ष निवासी राजमालपुर उसरी को…
Jaunpur News:मड़ियाहूं पोस्ट ऑफिस पर सीबीआई की छापा, मचा हड़कंप जौनपुर जिले की मडियाहू पोस्ट ऑफिस पर सीबीआई लखनऊ की टीम की छापेमारी से डाकखाने में हड़कम्प मचा हुआ है। अपराह्न जौनपुर से पहुंचे डाक अधीक्षक से सीबीआई की बातचीत चल रही है समाचार लिखे जाने तक सीबीआई टीम ने छापेमारी में क्या पाया है अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों की माना जाए तो मड़ियाहू पोस्ट ऑफिस पर बीते कई माह से शिकायत जा रही थी कि यहां हर काम पैसे लेकर किया जाता है अंदेशा लगाया जाता है कि इसी बात को लेकर सोमवार की दोपहर…
जौनपुर। जिले में बीते रविवार को गोतस्करों ने एक सिपाही को अपने पिकअप से कुचल दिया था, जिससे उसकी माैत हो गई थी। दूसरे दिन सोमवार को हुए मुठभेड़ में पुलिस ने एक और तस्कर को अरेस्ट किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। यूपी के जौनपुर में सोमवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। अपराध की रोकथाम और अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु…
Jaunpur News:शिक्षा मित्र के इकलौते पुत्र की सड़क दुघर्टना में मौत से गांव में मचा कोहराम,बरसठी थाना क्षेत्र का मामला रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर जिले के बरसठी थानांतर्गत टक्टैया गांव निवासी उमाशंकर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह की रविवार की शाम सड़क दुघर्टना में प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली के टेउंगा गांव के पास मृत्यु हो गई। अनुराग जिस टेम्पों में बैठा था उसे स्कार्पियो ने टक्कर मार दी थी जिसमें अनुराग की मौत और सात लोग जख्मी हो गये थे। सोमवार की सुबह जैसे ही अनुराग का शव उनके गांव टक्टैया पहुंचा चारों तरफ चीख-पुकार मच गई जिससे गांव…
देर रात चंदवक थाने के सिपाही को कुचल कर मारने वाला पशुतस्कर सलमान कुछ ही घंटों में पुलिस मुठभेड़ में ढेर जाैनपुर। शनिवार की देर रात में पशु तस्करों ने पिकअप से थाना जलालपुर की चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को जान मारने की नियत से टक्कर मारा था। हादसे में प्रतिमा को गंभीर चोट आने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में ईलाज चल रहा है।जिले में सतर्कता के साथ गोतस्करों के खिलाफ चेंकिग अभियान के निर्देश दिए गए थे। 17 मई को प्रभारी निरीक्षक चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने खुज्जी मोड़ पर अपने फोर्स के साथ…
