Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
जौनपुर में 2 गांवों में अवैध भूमि कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर जौनपुर। खुटहन उच्च न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के भागमलपुर और लवायन गांव में शनिवार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अवैध रूप से बनाए गए शौचालय, घूर गड्ढा और हैंडपंप को उखाड़ दिया गया। बताते हैं कि तहसीलदार शाहगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर गांव निवासी शोभनाथ अवैध रूप से लगभग दो विश्वा सरकारी भूमि में घूर गड्ढा तथा इसी गांव के रामसूरत चौधरी शौचालय बनाकर अवैध कब्जा जमाए हुए थे।
लगने जा रही थी बारात, दूल्हे पर लगा दुष्कर्म का आरोप, लौटी बारात, पीड़िता ने कहा- दूल्हा मेरा प्रेमी, शांदी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में बिटिया की शादी की बारात आने से पहले ही गांव पहुंची दुष्कर्म की पीड़िता ने एक युवती का जीवन बर्बाद होने से बचा लिया, जिस वर के साथ उसके शादी की बारात आने वाली थी, वहीं पूर्व में पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। उसका यह भी आरोप था कि प्रेमी के द्वारा जबरन उसका गर्भपात भी…
वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यक्रम में हुई प्रेस वार्ता रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी जिला मछली शहर द्वारा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाना और इसके माध्यम से गरीब मुस्लिम परिवारों को होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह अभियान केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जो वक्फ संपत्तियों के…
Jaunpur News:हाईस्कूल में अंशिका को मिला जनपद में पांचवां स्थान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में अंशिका यादव जनपद में सातवां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान। रामपुर क्षेत्र के मुसईपुर निवासी श्री हंसराज कैरियर इण्टर कालेज कोटिगांव रामपुर की हाईस्कूल की छात्रा अंशिका यादव ने 600 में 564 अंक प्राप्त करके 94.00% के साथ जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक रविन्द्र तिवारी ने अंशिका व उनके परिवार को दिया बधाई। मुसईपुर, रामपुर निवासी अंशिका यादव ने बताया कि जिले में पांचवां स्थान मिलने से काफी खुशी मिली है। बहुत ज्यादा ही खुशी महसूस कर…
रामपुर में अनियंत्रित कार चिकन शॉप में घुसी, तीन लोग घायल। Jaunpur : नगर पंचायत रामपुर में शुक्रवार को लगभग 4 बजे एक अनियंत्रित कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए रोहित चिकन शॉप की दुकान में घुसी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये।
रामपुर पुलिस ने अपहरण करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार Jaunpur: रामपुर पुलिस ने अपहरण करने वाले एक युवक को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक कुछ दिनों से एक नाबालिक लड़की को भागकर अपहरण कर गुजरात लेकर चला गया था। जिसके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज है। रामपुर थाना क्षेत्र के सेमुही डीह गांव निवासी राहुल गौतम पुत्र अलदन गौतम बीते 15 अप्रैल को एक गांव के नाबालिक लड़की का अपहरण कर गुजरात भाग ले गया था इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश करना शुरू कर दिया था।…
बड़े राजनेताओं व प्रमुख व्यक्तियों का नाम लेकर लोगों को फोन कर धमकी देने एवं अनावश्यक लाभ लेने वाले राजन त्रिपाठी समेत 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर पुलिस दिनांकः24.04.2025 बड़े राजनेताओं व प्रमुख व्यक्तियों का नाम लेकर लोगों को फोन कर धमकी देने एवं अनावश्यक लाभ लेने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद मोबाइल बरामद — थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः23.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के सीयूजी नम्बर-9454400299 पर बड़े राजनेता का नाम लेकर तथाकथित उनका पुत्र बताते हुए अनावश्यक लाभ लेने के उद्देश्य से फोन कर परेशान करने के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-74/2025 धारा…
प्रिज्म सीमेंट के अधिकारियों ने किया ठेकेदारों संग बैठक रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के मंजुला इण्टर प्राईजेज के प्राँगण में राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रिज्म सीमेंट के गुणवत्ता की जानकारी देने के लिए ठेकेदारों संग एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीमेंट कम्पनी की तरफ से टेक्निकल इंजिनियर अनुभव सिंह मौजूद रहे । और इंजीनियर अनुभव सिंह ने प्रिज्म सीमेंट की विशेषता व गुणवत्ता के विषय में विस्तृत जानकारी दिए । इस अवसर पर सतीश , कैलाश, गिरिजा , पन्ना, मनोज, गुड्डू सिंह, सविन्द्र आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी गण व व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निन्दा की । इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मर्सी क्लब के चेयर मैन एजाज अहमद , वाजिद अली ,संकठा गुप्ता, अवनीश सिंह, शिवम सिंह, नितिन, गुड्डू सिंह, राम सूरत , अजित , मीरू अहमद ,…
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन जलालपुर—- भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के आरडीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।दो सत्रों में आयोजित संगोष्ठी में नेताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और कांग्रेस पर बाबा साहेब के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे ने अपने संबोधन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के…
