Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला झुलसी, बरसठी थाना क्षेत्र का मामला रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर। जिले की बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव में सुबह बेमौसम बरसात एवं कड़कड़ती आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मामूली झुलस गई है। जिन्हें परिजनों ने अलग अलग अस्पताल में इलाज भी लिए भर्ती कराया है। अस्पताल में हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह 7:45 बजे बेमौसम बरसात होने लगी और आकाश में तेजी के साथ आकाशीय बिजली गरजने लगी। इसी बीच बरसात को देखती हुई कूसा गांव निवासी कोटेदार…
जौनपुर: बुधवार को सिहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा मछलीशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रथम जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में डॉ. अजय कुमार सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए पार्टी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विगत आयोजनों की सफलता और कमियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए और अधिक समर्पण का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पेश की, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका और जमीनी स्तर पर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने की रणनीति शामिल थी।डॉ.…
धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बुलाई गई बैठक स्थगित, चर्चाओं का बाजार गर्म रिपोर्ट- निशांत सिंह जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आज होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक को टालने के पीछे एसडीएम की तबीयत खराब होने तथा सभी सदस्यों को समय से नोटिस न पहुंचने का कारण बताया गया है। अब यह बैठक 9 अप्रैल को आहूत की गई है। हालांकि आम चर्चा है कि अविश्वास के पक्ष लिए सदस्यों की संख्या को भांपते हुए सत्ता पक्ष के दबाव में यह निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि वार्ड संख्या-37क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम…
पूर्व में रहे कोटेदार के मौत हो जाने के बाद से ही कोटे की दुकान अन्य दुकान से थी अटैच। बैठक में स्वयं सहायता समूह के चार आवेदन पड़े। सुरेरी(जौनपुर) रामपुर विकास खंड के देहुआ गांव के कोटेदार रहे उदयभान सिंह का पांच माह पूर्व मौत हो जाने के बाद से उक्त दुकान पड़ोस के गांव परमालपुर की दुकान से अटैच हो गया था। जिससे ग्रामीणों को राशन लेने में दुरी की वजह से समस्या होती थी। वहीं दुकान की चयन के लिए मंगलवार को गांव में बैठक हुई,जहां ग्रामीणों की उपस्थिति में चार स्वयं सहायता समूह द्वारा आवेदन किया…
पत्रकार की हत्या पर मड़ियाहूं में आक्रोशित पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील में सीतापुर जिले में एक दैनिक अखबार के पत्रकार की हत्या के 10 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों को नहीं पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जौनपुर की तहसील इकाई मड़ियाहू के पत्रकारों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया और नगर के डाक बंगले से पैदल मार्च करते हुए तहसील में धरना दिया एव उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के माध्यम से राज्यपाल महोदय को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सोमवार की सुबह 10:00 बजे ग्रामीण…
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत । रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।भारतीय जनता पार्टी मछली शहर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह का जलालपुर चौराहे पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया ।कार्यकर्ताओं ने माला फूल एवं अबीर गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात त्रिलोचन महादेव में कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ महादेव का दर्शन पूजन किया एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यहां भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुरलीधर गिरी,नृपेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,जटाशंकर सिंह,सुदर्शन सिंह,स्कन्द पटेल,राजेश सोनकर,अजीत सोनकर,कमलेश राय, मोहन राजभर,हरिरामपाल,जयेश सिंह, पंकज सिंह ,संजय पांडे,अमित सिंह,आशुतोष सिंह ,मिथिलेश गिरी,सुशील निषाद,सौरभ गुप्ता,ललितमोहन,…
पुरानी पेंशन के सम्बन्ध में शिक्षकों ने की रणनीतिक बैठक रिपोर्ट-निशांत सिंह पुरानी पेंशन हेतु शिक्षा मित्र पद पर सेवा देने के पश्चात परिषदीय विद्यालयों में नियमित शिक्षक पद पर सेवा दे रहे शिक्षकों ने रविवार को दोपहर में शहर के नवदुर्गा मंदिर पर बैठक की और इस दिशा में हुये प्रयासों पर चर्चा करके रणनीति बनाई ।संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा संघ प्रशासनिक, राजनीतिक और न्यायपालिका तीनों स्तर पर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन, झांसी और सहारनपुर ने शिक्षा मित्र से शिक्षक बने शिक्षकों की…
जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहू तहसील एवं सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन बेटियां कल जारी हुए पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में एक साथ सिपाही बनी है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव एवं जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा रविचंद्र यादव ने आज शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के महमदपुर अजोशी गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रपाल चौहान के पुत्र स्वतंत्र कुमार चौहान की तीन पुत्रियां क्रमशः खुशबू चौहान, कविता चौहान और सोनाली चौहान कल गुरुवार को घोषित हुए पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम में एक साथ आरक्षी के…
वाल्थर पब्लिक स्कूल के सामने अनियंत्रित कार ने दो बाइक में मारी टक्कर जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में स्थित बाल्थर पब्लिक स्कूल के सामने परीक्षा से छूटे छात्रों के बीच अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। संयोग रहा की पांच मिनट पहले काफी संख्या में छात्र निकल गए थे नहीं तो बड़ी हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
आरडीएस कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।— अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आर0डी0एस0 ग्रुप ऑफ कॉलेज भाऊपुर एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । नारी शक्ति से विकसित भारत पर चित्र प्रदर्शनी के साथ रंगोली, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता महिलाओं के जीवन मूल्यों से सुखी परिवार, आदर्श समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने अनेक कार्यक्रम शुरू किया है यूपी कालेज, वाराणसी के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष,डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा…
