Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

एंटीकरप्शन टीम ने लेखा अधिकारी को तीस हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार मछलीशहर रोडवेज के पास से हुई गिरफ्तारी जौनपुर। मछलीशहर नगर के बस अड्डे के पास से रिश्वत लेते विकास भवन में तैनात एक कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।जिसकी जानकारी होते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।बताते है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत किया कि उसकी माँ सुदामा (ग्राम प्रधान) द्वारा कराये गये कार्य के आडिट करने के एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत की मांग की…

Read More

तेजी बाजार (जौनपुर) सहोदरपुर गांव में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा तेरहवीं में दिखावे के चक्कर में लोग अपनी क्षमता से अधिक कर्ज लेकर खर्च करते हैं। जिसमें कभी-कभी अपनी जमीन, आभूषण गिरवी रखना व बेचना पड़ जाता है। ऐसे में 13वीं में अधिक खर्च की कुप्रथा से हमें बचाना चाहिए। यह एक सामाजिक बुराई है। इसे दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना होगा।तेरहवीं में 13 लोगों को भोजन करने के पश्चात यदि आपके पास क्षमता है तो अपने…

Read More

जौनपुर के लाल सौम्य का हुआ यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम चयन रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर।बरसठी क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी सौम्य प्रताप सिंह का स्कूल नेशनल क्रिकेट अंडर_19 टीम में चयन होने की सूचना पर परिवार व क्षेत्रवाशियों में खुशी का माहौल है। सौम्य के पिता जितेन्द्र सिंह ने बताया कि, सौम्य को अगले महीने 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाले महबूब नगर तेलंगाना के लिये यूपी की टीम के साथ जाना है। सौम्य प्रताप सिंह जोखन सिंह इंटर कॉलेज बेलवा मड़ियाहू का छात्र है। सौम्य आशुतोष अकादमी फ्यूचर स्टार में प्रैक्टिस करता है सौम्य का ट्रायल मथुरा में…

Read More

आसमान में बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसान चिंतित निशांत सिंह बृहस्पतिवार की भोर से ही मछलीशहर तहसील क्षेत्र में आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है।सुबह आठ बजे के करीब तेज गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। आसमान में बादलों की गरज का सिलसिला नौ बजे के बाद भी जारी है।किसानों को सबसे अधिक चिंता सरसों और चने की फसल को लेकर है।काफी संख्या में किसानों की सरसों की पकी फसल खेत में खड़ी है तो कुछ किसानों की सरसों की फसल काट कर खेतों में पड़ी…

Read More

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला झुलसी, बरसठी थाना क्षेत्र का मामला रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर। जिले की बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव में सुबह बेमौसम बरसात एवं कड़कड़ती आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मामूली झुलस गई है। जिन्हें परिजनों ने अलग अलग अस्पताल में इलाज भी लिए भर्ती कराया है। अस्पताल में हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह 7:45 बजे बेमौसम बरसात होने लगी और आकाश में तेजी के साथ आकाशीय बिजली गरजने लगी। इसी बीच बरसात को देखती हुई कूसा गांव निवासी कोटेदार…

Read More

जौनपुर: बुधवार को सिहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा मछलीशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रथम जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में डॉ. अजय कुमार सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए पार्टी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विगत आयोजनों की सफलता और कमियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए और अधिक समर्पण का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पेश की, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका और जमीनी स्तर पर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने की रणनीति शामिल थी।डॉ.…

Read More

धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बुलाई गई बैठक स्थगित, चर्चाओं का बाजार गर्म रिपोर्ट- निशांत सिंह जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आज होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक को टालने के पीछे एसडीएम की तबीयत खराब होने तथा सभी सदस्यों को समय से नोटिस न पहुंचने का कारण बताया गया है। अब यह बैठक 9 अप्रैल को आहूत की गई है। हालांकि आम चर्चा है कि अविश्वास के पक्ष लिए सदस्यों की संख्या को भांपते हुए सत्ता पक्ष के दबाव में यह निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि वार्ड संख्या-37क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम…

Read More

पूर्व में रहे कोटेदार के मौत हो जाने के बाद से ही कोटे की दुकान अन्य दुकान से थी अटैच। बैठक में स्वयं सहायता समूह के चार आवेदन पड़े। सुरेरी(जौनपुर) रामपुर विकास खंड के देहुआ गांव के कोटेदार रहे उदयभान सिंह का पांच माह पूर्व मौत हो जाने के बाद से उक्त दुकान पड़ोस के गांव परमालपुर की दुकान से अटैच हो गया था। जिससे ग्रामीणों को राशन लेने में दुरी की वजह से समस्या होती थी। वहीं दुकान की चयन के लिए मंगलवार को गांव में बैठक हुई,जहां ग्रामीणों की उपस्थिति में चार स्वयं सहायता समूह द्वारा आवेदन किया…

Read More

पत्रकार की हत्या पर मड़ियाहूं में आक्रोशित पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील में सीतापुर जिले में एक दैनिक अखबार के पत्रकार की हत्या के 10 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों को नहीं पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जौनपुर की तहसील इकाई मड़ियाहू के पत्रकारों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया और नगर के डाक बंगले से पैदल मार्च करते हुए तहसील में धरना दिया एव उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के माध्यम से राज्यपाल महोदय को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सोमवार की सुबह 10:00 बजे ग्रामीण…

Read More

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत । रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।भारतीय जनता पार्टी मछली शहर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह का जलालपुर चौराहे पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया ।कार्यकर्ताओं ने माला फूल एवं अबीर गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात त्रिलोचन महादेव में कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ महादेव का दर्शन पूजन किया एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यहां भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुरलीधर गिरी,नृपेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,जटाशंकर सिंह,सुदर्शन सिंह,स्कन्द पटेल,राजेश सोनकर,अजीत सोनकर,कमलेश राय, मोहन राजभर,हरिरामपाल,जयेश सिंह, पंकज सिंह ,संजय पांडे,अमित सिंह,आशुतोष सिंह ,मिथिलेश गिरी,सुशील निषाद,सौरभ गुप्ता,ललितमोहन,…

Read More