तेजी बाजार (जौनपुर) सहोदरपुर गांव में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा तेरहवीं में दिखावे के चक्कर में लोग अपनी क्षमता से अधिक कर्ज लेकर खर्च करते हैं। जिसमें कभी-कभी अपनी जमीन, आभूषण गिरवी रखना व बेचना पड़ जाता है। ऐसे में 13वीं में अधिक खर्च की कुप्रथा से हमें बचाना चाहिए। यह एक सामाजिक बुराई है। इसे दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना होगा।तेरहवीं में 13 लोगों को भोजन करने के पश्चात यदि आपके पास क्षमता है तो अपने पुण्य जनों की स्मृति में कोई सामाजिक कार्य कर सकते हैं।संभव हो पेयजल,शिक्षा, पुस्तकालय,तालाबआदि पर खर्च करें।आप किसी गरीब के लिए आवास, वस्त्र आदि की सेवा कर सकते हैं।मैंने अपने स्वजनों से विचार करने के पश्चात अपने भतीजे गया प्रसाद सिंह की स्मृति में छप्पर में निवास करने वाली सहोदरपुर निवासी सरोज गौड पत्नी अरुण गौड़ के लिए एक आवास बनवाने का निर्णय लिया हूं। जिसमें शौचालय, स्नानागार,रसोई घर के साथ दो कमरे होंगे। जिसमें लगभग 4:30 से 5 लाख की लागत आएगी। जिसके लिए भूमि पूजन के साथ फावडा मारकर खुदाई का कार्य भी आरंभ कराया। इस दौरान पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज सिंह, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी राम मोहन सिंह,खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी, बलराम गौड़ आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
