Jaunpur:उत्कृष्ट शिक्षण कार्य पर खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- प्रधानाध्यापक की मासिक बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर से संगीता सिंह सहायक अध्यापक को तथा कंपोजिट विद्यालय दुबेपुर से संध्या मेहरा सहायक अध्यापक को मेडल देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमरान , दूबेपुर के प्रधानाध्यापक रामउजागीर व समस्त स्टॉफ की सराहना करते हुए कहा कि हर माह दो शिक्षक को चिन्हित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।इस मौके पर ब्लॉक जलालपुर के सभी सम्मानित प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

