Jaunpur:गरीबों की दीपावली सुखमय मनाने के लिए चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने बढ़ाया हाथ

Jaunpur:गरीबों की दीपावली सुखमय मनाने के लिए चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने बढ़ाया हाथ
जौनपुर; दीपावली पर सभी अपने घरों में परिवार के साथ अपने अपने बच्चो को इस त्योहार को बेहतर बनाने के लिए नए कपड़े,मिठाइयां,दिप और माला फूल साथ मे बच्चो के लिए पटाखे भी बाजारों से लेकर अपने परिवार के साथ मानते है।
लेकिन नेवढ़िया थाना अंतर्गत भाऊपुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने अपने परिवार के साथ नही बल्कि गरीब बच्चो और बनवासियो को भी दीपावली के त्योहार को बेहतर बनाने के लिए अढंनपुर ,छांगा पुर गांव के बनवासी बस्ती के डेरे पर पहुंच कर मिठाइयां और पटाखे बाटे जिसे पाकर गरीबो के चेहरे पर खुशिया देखने को मिली
बनवासी बस्ती में पुलिसकर्मियों ने गरीब बच्चो के साथ मिलकर दीपावली मनाई बच्चो को मिठाई पटाखा देकर बच्चो का दिल जीत लिया
चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा की दिवाली पर हम सभी को मिलकर गरीबो की मदद जरूर करना चाहिए, गरीबो की सेवा सबसे बडी सेवा मानी जाती है।जब तक गरीबो के घर में दीया ना जले तब तक दिवाली की खुशियां अधुरी सी लगती है।
इस दौरान हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल विश्वजीत यादव सहित अन्य लोग रहे।