Jaunpur:दिवाली का तात्पर्य हर घर मे जले दीप,खुशीयो की हो बरसात:सीओ चोब सिंह

Jaunpur:दिवाली का तात्पर्य हर घर मे जले दीप,खुशीयो की हो बरसात:सीओ चोब सिंह
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सहनपुर में शनिवार शाम मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने गरीब बनवासी बस्ती में बच्चो के साथ मिलकर दीवाली मनाई कहा की दिवाली का तात्पर्य है की हर घर मे जले दीप,खुशीयो की बरसात हो,
रामपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के साथ उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने बनवासी बस्ती सहनपुर के महिलाओं और बच्चों को मिठाई, मोमबत्ती, व छुरछुरी का पैकेट देकर कहा कि आप लोग खुशियों से त्योहार मनाए।मिठाई मोमबत्ती, व छुरछुरी का पैकेट पाकर गरीब बस्ती के महिलाएं बच्चे खुशी से झूम उठे,
बनवासी बस्ती में पुलिसकर्मियों ने गरीब बच्चो के साथ मिलकर दीपोत्सव में भाग लिया बच्चो को मिठाई मोमबत्ती व छुरछुरी देकर बच्चो का दिल जीत लिया,
@थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा की दिवाली पर हम सभी को मिलकर गरीबो की मदद जरूर करना चाहिए, गरीबो की सेवा सबसे बडी सेवा मानी जाती है।जब तक गरीबो के घर में दीया ना जले तब तक दिवाली की खुशियां अधुरी सी लगती है। हम लोगो को सभी के दुख सुख में भाग लेना चाहिए,दिवाली त्यौहार हम सभी के लिए खुशीयो का त्यौहार माना जाता और हम सभी को एक दुसरे के खुशियो के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए,
इस दौरान हेड कांस्टेबल अमित राय, हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह, हेड कांस्टेबल शशिकांत त्रिपाठी, कांस्टेबल, सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।