Jaunpur:पुरानी पेंशन बहाली हेतु चली भारत यात्रा रथ का जोरदार स्वागत

Jaunpur:पुरानी पेंशन बहाली हेतु चली भारत यात्रा रथ का जोरदार स्वागत —-

मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नयी दिल्ली द्वारा आयोजित पुरानी पेंशन बहाली हेतु भारत यात्रा जन जागरुकता रथ का जोरदार स्वागत प्राथमिक शिक्षक संघ जलालपुर ब्लॉक इकाई द्वारा जलालपुर चौराहे पर किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री उमाशंकर सिंह की अगुवाई में बिहार राज्य के मंत्री राम अवतार पांडेय उड़ीसा से चलकर विहार राज्य होते हुए आज वाराणसी से जौनपुर जनपद में दाखिल हुए। जलालपुर प्राथमिक शिक्षक के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ गिरीश कुमार सिंह और मंत्री अरविंद गिरी तथा उपाध्याय राय साहब शर्मा के नेतृत्व में जलालपुर के शिक्षकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली रथ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री डॉ शैलेश सिंह बृजेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह,धर्मेंद्र प्रताप सिंह ,नागेन्द्र प्रताप ,शशि प्रकाश सिंह ,शिवप्रकाश ,जनार्दन पांडेय, सुरेश सिंह,दुर्गेश,अमित,अमित कुमार,शिवसागर, विशाल अध्यक्ष मड़ियाहूं,प्रदीप सूर्या, सजल अध्यक्ष शाहगंज ,दिवाकर अध्यक्ष रामनगर सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update