Jaunpur:मां वैष्णवी दुर्गा पूजा पंडाल में हुई 251 दीपों की आरती, महिलाओं ने पंडाल में स्थापित किया 101 कलश-

Jaunpur:मां वैष्णवी दुर्गा पूजा पंडाल में हुई 251 दीपों की आरती,
महिलाओं ने पंडाल में स्थापित किया 101 कलश-
रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता
मुंगरा बादशाहपुर। कस्बे के सिनेमा गली में स्थित मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तों ने स्कंद माता का भव्य दर्शन पूजन अर्चन किया। आरती के समय साइक्लोन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
भरत मिलाप रोशनी कमेटी मेल महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता (पिंटू) ने मां की आंखों की पट्टी खोलकर मां की 251 दीपों से भव्य आरती की ।
मां की आंखों की पट्टी खोलते ही समूचा पंडाल आतिश बाजी व रंग बिरंगी फुलझडियों से जगमगा उठा। मां के जयकारों से समूचा पंडाल गुंजमान हो उठा। विद्वान पंडित मोनू महाराज ने कहा कि नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का पांचवा रूप स्कंदमाता कहलाता है। प्रेम और ममता की मूर्ति स्कंदमाता की पूजा करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होता है और मां आपके बच्चों को दीर्घायु प्रदान करती हैं।