Jaunpur:रामपुर में भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाली गई

मड़ियाहूं तहसील के रामपुर बाजार में रामनवमी कमेटी द्वारा भव्य शोभायात्रा रविवार की शाम 4:00 बजे से निकाली गई।

शोभा यात्रा का प्रारंभ मड़ियाहूं के विधायक डॉ आर के पटेल ने भव्य श्री राम के मूर्ति पर माला अगरबत्ती से पूजन कर शोभा यात्रा का शुरूआत किया। शोभा यात्रा की शुरुआत होते ही जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो रहा है।

शोभायात्रा में विशाल बजरंगबली एवं भव्य श्री राम के मूर्ति एवं बुलडोजर पर थिरकते युवा आकर्षण के केंद्र बने रहे। रामनवमी पर निकाले जाने वाले इस शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल है यह शोभायात्रा कृषि फार्म से शुरू होकर ब्लॉक परिसर तक भ्रमण करते हुए जाएगी उसके बाद बरसठी रोड होते हुए मेला मैदान में रात 10:00 बजे खत्म होगी विशाल शोभायात्रा में डीजे की धुन पर भक्तगण डांस करते हुए जय श्री राम की घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो रहा है।

पूर्व ग्राम प्रधान श्यामधर मिश्रा ने शोभा यात्रा पर बताया कि यह हिंदुओं के आस्था का प्रतीक रामनवमी का त्यौहार है। हम लोग इस रामनवमी को भव्य तरीके से पिछले 5 वर्षों से शोभा यात्रा का संचालन करते चले आ रहे हैं। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रखकर मंगल गीत गाकर शोभायात्रा में चार चांद लगा रही हैं।

विधायक डॉ. आरके पटेल ने शोभायात्रा के पूर्व श्री राम की पूजा कर कहां कि राम हमारे आराध्य हैं। यह रामनवमी विजय का प्रतीक है। इस राम नवमी पर पिछले कई वर्षों बाद भाजपा की सरकार में दोबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनाए गए हैं जो राम की महिमा से ही उनकी विशाल जीत हुई है।

शोभायात्रा के अध्यक्ष राजन जायसवाल, उपाध्यक्ष हिप्पी जायसवाल,शरद उपाध्याय, रमेश दुबे, विनोद जायसवाल, छेदीलाल जायसवाल, आद्या प्रसाद गिरी,मनीष जायसवाल, भोरिक सोनकर, चिंटू जायसवाल, झाऊलाल मोदनवाल, महेन्द्र जायसवाल, डॉ अवधेश सिंह, निरंजन उपाध्याय, माताबदल तिवारी, धीरज दुबे,सुजीत गुप्ता, पप्पू सोनकर, पंचम मिश्रा, राजकुमार दुबे, अशोक दुबे, दीपक तिवारी, सतीश तिवारी आशुतोष जायसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स सीओ सर्किल के रामपुर नेवढ़िया बरसठी सुरेरी समेत क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहकर शांति व्यवस्था देखने का काम कर रहे हैं।

इसी दिन मड़ियाहूं नगर और गोपालापुर बाजार एवं जमालापुर बाजार में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें भारी संख्या में नागरिक एवं कमेटी के सदस्य मौजूद है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update