Jaunpur:सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन

सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन।
निशांत सिंह
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के रुप में मनाया जा रहा है।पार्टी के निर्देशानुसार मछलीशहर लोकसभा के सांसद बी पी सरोज ने तहसील क्षेत्र मड़ियाहूं के रामपुर मंडल के विभिन्न गांवों के अनुसूचित बस्तियों में जाकर लोगो से जनसम्पर्क किया और उनकी स्थिति और शासन से मिलने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त किया।
सांसद ने रामपुर क्षेत्र के अनुसूचित बस्ती रघुनाथपुर, अनुसूचित बस्ती पटखौली में घर घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बिषय में बताया तथा लोगों को नि शुल्क चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड भी बितरित किया।
इसके पुर्व सांसद ने रमेश दूबे के आवास पर चौपाल को संबोधित किया,भानापुर आश्रम पर लोगो के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा रामपुर खास मे नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर रामपुर चेयरमैन बिनोद जायसवाल,शरद उपाध्याय, राजेन्द्र श्रीवास्तव,रमेश दुबे, श्यामधर मिश्रा,डॉ, अवधेश सिंह, वृजेश सिंह, रोहित यादव, कमलेश पांडेय, मनीष जायसवाल,भोरिक सोनकर ,संजय सोनकर, राहुल उपाध्याय, शिवशंकर गुप्ता, छेदीलाल जायसवाल रमेश जायसवाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।