खेतासराय। किशोरी भगाने के एक आरोपित के खिलाफ अदालत ने धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी कर दिया है। साजिश के इस खेल में आरोपित की बहन भी मुलजिम है ।
खेतासराय पुलिस ने न्यायालय से अब धारा 83 के तहत कुर्की की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस सम्बंध में खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। धारा 82 के तहत आरोपित के पैतृक आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 83 का आदेश मिलते ही बहुत जल्द आरोपित के घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शाहापुर निवासी आशीष यादव पुत्र रामबचन यादव ने अपने ही गांव की एक किशोरी जिसे वह मुंह बोली बहन बताता था।
बीते 30 सितम्बर 2022 की रात 12 बजे किशोरी को बहला फुसला कर घर से भगा ले गया। किशोरी को भगाने में आशीष यादव की बहन डिंपल यादव की मुख्य भूमिका थी। सुबह परिवार वालों को मालूम हुआ तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । क्योंकि जिसे वह अपने घर आने जाने वाले एक भाई के रूप में मानते थे, वहीं उनकी बेटी को भगा ले जाएगा। इसके बारे में सोच कर ही वह लोग परेशान थे।
काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो आखिरकार 5 अक्टूबर 2022 को खेतासराय पुलिस ने किशोरी भगाने के आरोप में आशीष यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी
ग्राम सभा शाहपुर और उसकी बहन डिंपल यादव के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 197, 2022 , आईपीसी की धारा 366, 120 बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया । उधर खेतासराय पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दबीश शुरू किया तो उसकी बहन डिंपल यादव ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा लिया। जबकि किशोरी भगाने के मुख्य आरोपित आशीष यादव जो काफी मनबढ़ किस्म का है वह आज तक न ही अदालत में हाजिर हुआ। न ही पुलिस के शिकंजे में आया। करीब एक साल से फरार चल रहे इस आरोपित के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक प्रथम की अदालत ने 82 के तहत नोटिस जारी किया है।
खेतासराय थाने के उप निरीक्षक महंगू यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपित आशीष यादव के घर पहुंच कर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
Jaunpur:किशोरी भगाने के आरोपित के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी, साजिश में बहन डिंपल यादव भी है मुलजिम
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
