पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेलर से कुचलकर मौत,बरसठी थाना क्षेत्र का मामला
जौनपुर–निशांत सिंह
बरसठी :स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेलर से कुचलकर मौत पुलिस मौके पर पहुंची।
शाम 05:45 के लगभग बरसठी बाजार में आए संजय बनवासी उम्र 45 वर्ष गनेशपुर थाना बरसठी की सड़क पार करते समय ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई। बाजार वासियों ने ट्रेलर को पकड़ा सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।
ट्रेलर नंबर B,r03 GB 9273 बंधवा से जमालापुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही बाजार की मंडी पार की धनीपुर के समीप संजय बनवासी की सड़क पार करते समय ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया जा रहा है। ट्रेलर को भी कब्जे में पुलिस ले ली है।
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।
हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।