Jaunpur :चुनाव के मद्देनजर बरसठी थानाध्यक्ष व अर्धसैनिक बल ने किया पैदल गश्त

रिपोर्ट–निशांत सिंह

बरसठी (जौनपुर ) आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर सोमवार को अर्धसैनिक बल ने स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न गांवों एवं बाजारों में पैदल गश्त कर लोगो को शांति और सुरक्षा का पैगाम दिया। बरसठी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने गश्त का नेतृत्व किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अफवाहों, प्रलोभन पर कत्तई गौर न करने को कहा। क्षेत्र के निगोह , परियत, बाजार रसुलहा सहित अन्य स्थानों पर फोर्स ने भ्रमण कर मतदाताओं से निर्भीक, निडर व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील किया। वही दूसरी ओर आचार संहिता प्रभावी होने के बाद पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। इस दौरान उपस्थित रहे उपनिरीक्षक तारकेश्वर दुबे उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार भारती कांस्टेबल दुर्गेश गौड़ कांस्टेबल गुलाब सिंह कांस्टेबल सुशील कुमार यादव

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update