Jaunpur : पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राष्ट्रिय अध्यक्ष अशोक सिंह साहित 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राष्ट्रिय अध्यक्ष अशोक सिंह साहित 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर: डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये चलाये जा रहे आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के सम्बन्ध में अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे के मार्गदर्शन में, निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा आज दिनांक- 30.03.2024 को वीआरपी ग्राउण्ड में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में अशोक सिंह आदि 07 मय वाहन संख्या UP 45 1033 THAR के अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-167/24 धारा-143/145/149/188/290 भादवि व 207 एमवी एक्ट बनाम अशोक सिंह आदि 07 , पंजीकृत कर विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.आशीष कुमार तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी निगोहा थाना बरसठी जिला जौनपुर
2.अशोक सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रपाल सिंह निवसी चतुर्भुज थाना बरसठी जनपद जौनपुर
3.अभय यादव पुत्र स्व0 बल्ली शंकर यादव निवासी श्री रामसेवा सोसायटी गनेश नगर कान्दी बली वेस्ट थाना कान्दीबली जिला उपनगर महाराष्ट्र
4.राज कपूर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी B-2 श्री मंगलम सोसायटी ब्रह्मपुर रोड बसई वेस्ट थाना बसई जिला पालघर, महाराष्ट्र
5.सुजीत मिश्रा पुत्र स्व0 भोलानाथ मिश्रा निवासी अनिल अपार्टमेन्ट चतुर्थ फ्लोर रुम नं0- 402 डिवा ईस्ट थाना मुमरा ठाणे, महाराष्ट्र
6.धीरज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सुखलालगंज,जमालापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर
7.गोविन्द यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पसेवा देवकली थाना केराकत जनपद जौनपुर

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 167/24 धारा 143/145/149/188/290 भादवि व 207 एमवी थाना लाइनबाजार जौनपुर।

बरामदगी –
1.एक थार वाहन खुली हुई नम्बर UP 45 1033

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.निरीक्षक जय प्रकाश यादव, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3.हे0का0 सोमेश कुमार, हे0का0 सौरभ यादव, का0 कैलाश, का0 नीरज, का0 सुर्यभान, का0 आलोक , का0 दीपक सिंह, थाना लाइनबाजार जौनपुर।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update