Jaunpur: रामपुर पुलिस ने नाजायज अवैध गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार भेजा जेल

Jaunpur: रामपुर पुलिस ने नाजायज अवैध गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार भेजा जेल

जौनपुर । रामपुर थाना पुलिस को सोमवार की सुबह अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
रामपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार रामपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति इमलिया घाट से होते हुए गोपालापुर की तरफ अवैध नाजायज गांजा लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस ने इमलिया घाट पर पहुंचकर घेराबंदी किया। सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई पड़ा।

पुलिस फोर्स को देखकर वह भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर उस पर हल्का बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी के बाद उसके पास से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक राजभर पुत्र दीनानाथ राजभर ग्राम राजापुर थाना रामपुर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही हेतू न्यायालय भेज दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update