Jaunpur : लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी अनुपमा सिंह पटेल,समर्थकों ने दी बधाई

Jaunpur : लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी अनुपमा सिंह पटेल,समर्थकों ने दी बधाई

रिपोर्ट–विक्की गुप्ता

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नौवाडाड़ी निवासी सपा नेत्री अनुपमा सिंह पटेल को यूथ संगठन लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अनुपमा सिंह पटेल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा ही करीबी माना जाता है। 4 वर्ष पहले मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से राजनीति की शुरुआत करने वाली अनुपमा सिंह पटेल लगातार दो बार छात्र सभा की विधानसभा अध्यक्ष का नेतृत्व कर चुकी है, बाद में पार्टी ने उन्हें यूथ संगठन लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। अनुपमा सिंह पटेल मैनपुरी, आजमगढ़, जौनपुर समेत विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर में चुनाव में पार्टी छात्र सभा के प्रभारी के तौर पर भी काम कर चुकी है। यूथ संगठन लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव, सपा नेता राहुल यादव, प्रवीण सरोज, तमजीद अशरफ, पवन यादव, सोनू यादव, विवेक यादव, उमाशंकर चौरसिया, शैलेंद्र साहू, अरविंद चौरसिया, पी पी गुप्ता, फरहान आलम, सुरेश चंद सोनी व अजीत यादव समेत कई अन्यताओं ने बधाई दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update