Jaunpur: 14 दिसंबर को होगा विशाल ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन

Jaunpur: 14 दिसंबर को होगा विशाल ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन

जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के सौजन्य से 14 दिसंबर 2023 को लखनऊ में विशाल ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी ने अपने कार्यालय जगतगंज पर बैठक के दौरान कहीं उन्होंने बताया कि संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की लगन और मेहनत के बलबूते पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में विशाल ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि जगतगुरु परम पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज होंगे तथा देश के कोने-कोने से साधु संत सहित ब्राह्मण इकट्ठा होंगे जगतगंज कार्यालय पर बैठक के दौरान आयोजन को लेकर गहन वार्ता हुई तथा जिले से अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण पहुंचकर जगतगुरु जी के मुखारविंद से उनके आशीर्वचन को सुने जिस पर रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update